Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मोहन माझी आज लेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री की शपथ, पत्नी बोली- यह सोचा भी नहीं था
    Breaking News

    मोहन माझी आज लेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री की शपथ, पत्नी बोली- यह सोचा भी नहीं था

    News DeskBy News DeskJune 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar. मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे. मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं. मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया, तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया. उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली. उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस निर्णय से अनजान थे.

    आवाज में अविश्वास और गर्व के मिलेजुले भाव के साथ मोहन की पत्नी प्रियंका ने कहा, “मैनें कभी नहीं सोचा था कि वो (मोहन) मुख्यमंत्री बनेंगे. मुझे ये तो उम्मीद थी कि उन्हें नए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिलेगा. लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक चौंका देने वाला था.” प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ टीवी पर समाचार देख रही थी, तभी इस घटनाक्रम के बारे में पता चला. उन्होंने भरोसा जताया कि उनके पति ओडिशा के लोगों और अपने निर्वाचन क्षेत्र क्योंझर के लिए अच्छा काम करेंगे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    मोहन माझी की मां बाले माझी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बन गया. उन्होंने कहा, “वह कम उम्र में ही लोगों की सेवा करने के लिए आगे आया. पहले वह सरपंच बना, फिर विधायक और अब मुख्यमंत्री.” माझी के बेटे कृष्ण केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे बड़ी हैरानी हुई कि मेरे पिता मुख्यमंत्री बन गए. मेरे दोस्त मुझसे पार्टी मांग रहे हैं.”

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन माझी के नाम के ऐलान के बाद क्योंझर जिले के उनके पैतृक गांव रायकला में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. माझी के पास एक छोटा सा घर है, जहां वो अपना कार्यालय भी चलाते हैं. मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन माझी के एक पड़ोसी ने कहा, “हम बहुत खुश है कि हमारे माझी मुख्यमंत्री बन गए. वह एक विनम्र व्यक्ति हैं और निश्चित रूप से राज्य के लिए काम करेंगे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.” इस बीच, माझी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही उनके कई समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने के लिए भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mohan Majhi will take oath as Chief Minister of Odisha today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group