Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
    Breaking News

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    News DeskBy News DeskMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में सोमवार को 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी वृद्धि है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद, लंबे समय तक कीमतों में स्थिरता रहने के बाद 15 मई से शुरू हुए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। इससे अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के दबाव और परिवहन लागत बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार, कीमतों में हुए इस ताजा संशोधन में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    ईंधन की कीमतों में यह लगातार वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है, जिससे आयात लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले, 15 मई को पेट्रोल और डीजल में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर, 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर तथा 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 113.51 रुपये और 99.82 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 107.77 रुपये और 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    देश में ईंधन की कीमतों में अंतर राज्यवार कर संरचना के कारण देखा जाता है।

    PATNA NEWS: दानापुर-बेंगलूरु के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर से

    सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) मिलकर देश के लगभग 90 प्रतिशत ईंधन बाजार पर नियंत्रण रखती हैं।
    विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंत से अब तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। संघर्ष के शुरुआती ढाई महीनों में तेल कंपनियों ने लागत बढ़ने के बावजूद खुदरा कीमतों को स्थिर रखा था।

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT में UG प्रवेश के लिए 755 विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग

    सरकार ने इसे उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने का कदम बताया था, जबकि विपक्षी दलों ने सरकार पर प्रमुख राज्य विधानसभा चुनावों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी टालने का आरोप लगाया था। यह मूल्य वृद्धि 15 मई को तब शुरू हुई, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में से तीन में जीत दर्ज की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि an increase of about Rs 7.5 per liter in 10 days. diesel by Rs 2.71 Petrol/Diesel Price Hike: Petrol prices increased by Rs 2.61 Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: दानापुर-बेंगलूरु के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर से

    August 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT में UG प्रवेश के लिए 755 विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग

    August 21, 2026

    ADITYAPUR NEWS :रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक संग एमएसएमई के वित्तीय_बैंकिंग विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

    August 21, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: दानापुर-बेंगलूरु के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर से

    August 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT में UG प्रवेश के लिए 755 विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग

    August 21, 2026

    ADITYAPUR NEWS :रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक संग एमएसएमई के वित्तीय_बैंकिंग विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

    August 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: IIM Jamshedpur AM2Q-2026 क्विज 25 अगस्त को

    August 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group