Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए थे गड्ढे, एक ही परिवार के चार बच्चे की चली गयी जान
Bihar

ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए थे गड्ढे, एक ही परिवार के चार बच्चे की चली गयी जान

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chhapra : छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई. यह सभी बच्चे गांव से करीब 700 मीटर दूर एक ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी जान चली गई.

मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आशीष, 13 वर्षीय करीमन, 12 वर्षीय मुन्ना कुमार और 11 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है. आशीष 9वीं, करीमन 8वीं, मुन्ना 5वीं और अंकुश 6वीं कक्षा का छात्र था.

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चे बिना किसी को बताए नहाने चले गए थे. इस दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में बाकी तीनों भी पानी में उतर गए. गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से चारों बच्चे डूब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में समा चुके थे.

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. लोगों ने आरोप लगाया कि ईंट-भट्ठा मालिक ने मिट्टी निकालने के बाद गड्ढा तो बना दिया, लेकिन वहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए.

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

इस मामले में एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि गड्ढे की जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, चश्मदीद ग्रामीण बृजनंदन पाठक ने बताया कि बच्चों के डूबने के बाद गांव वालों ने शोर मचाया और अपनी कोशिशों से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

यह घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे जानलेवा गड्ढों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group