Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»राबड़ी देवी का फरमान; मतदाता सूची संशोधन के लिए निर्वाचन अधिकारियों को अपने दस्तावेज न दिखाएं लोग
    Bihar

    राबड़ी देवी का फरमान; मतदाता सूची संशोधन के लिए निर्वाचन अधिकारियों को अपने दस्तावेज न दिखाएं लोग

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को लोगों से कहा कि जब निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए उनके घर आएं तो वे मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई भी दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दें.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राबड़ी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में यह बात कही. बैठक में पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र भी दिया गया. उन्हें राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अधिकार भी दिया गया.

    बैठक के दौरान राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की सरकारों ने देश को बिक्री के लिए रख दिया है. अब उन्होंने गरीबों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है, जब बिहार विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है.
    उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से लोग यहां मौजूद हैं. मैं उन्हें सलाह देती हूं कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई और दस्तावेज न दिखाएं. जब ऐसा करने के लिए कहा जाए तो मना कर दें. राबड़ी देवी ने कहा कि नए दस्तावेज जमा करने की मांग अनुचित है.

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    बिहार विधानपरिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी ने पूछा, ‘अधिकारी चाहते हैं कि लोग अपने माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र दिखाएं. जिस व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्य बहुत पहले गुजर गये होंगे, वह पहचान का ऐसा प्रमाण कैसे ला पाएगा?’ उन्होंने कहा, ‘आखिरी बार गहन पुनरीक्षण 20 साल से अधिक समय पहले हुआ था. ग्यारह साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं और अब तक इस अभ्यास की कोई जरूरत महसूस नहीं की गई और अचानक वे इसे एक महीने में पूरा करना चाहते हैं. राज्य की राजधानी स्थित विशाल बापू सभागार में आयोजित बैठक में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव सहित अन्य शीर्ष नेता भी शामिल हुए.

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    election officials for voter list revision People should not show their documents Rabri Devi's order
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group