Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’, प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी
    Breaking News

    Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’, प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आदित्यपुर स्टेशन से लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना, सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का आकलन करना तथा चल रही और प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्टेशन पर अत्यधिक दबाव बन रहा है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को ‘सैटेलाइट स्टेशन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और परिचालन आदित्यपुर स्टेशन से सुनिश्चित किया जाएगा। इससे टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी और लोगों को एक बेहतर, सुगम और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

    नवनिर्मित स्टेशन भवन का निरीक्षण
    जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने नवनिर्मित आदित्यपुर रेलवे स्टेशन भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्टेशन भवन का आधुनिक स्वरूप यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    प्लेटफॉर्म विस्तार और ट्रेनों के संचालन की तैयारी
    जीएम ने लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक संख्या में ट्रेनों के ठहराव और परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई और क्षमता बढ़ाना आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्लेटफॉर्म विस्तार से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि किसी प्रकार की परिचालन बाधा न आए।

    थर्ड लाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा
    निरीक्षण के क्रम में टाटानगर रेलवे यार्ड से जुड़ी थर्ड लाइन परियोजना की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि यह परियोजना चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। थर्ड लाइन के पूरा होने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारू होगा और समयबद्धता में सुधार आएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Railway Station will become a 'satellite station' platform expansion and preparations for operation of many mail and express trains Rail GM Visit Adityapur: Pressure will be removed from Tatanagar Railway Station Rail GM Visit Adityapur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से हटेगा दबाव आदित्यपुर रेलवे स्टेशन  बनेगा ‘सैटेलाइट स्टेशन’ प्लेटफॉर्म विस्तार और कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group