


वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के
कमीशनिंग कार्य हेतु एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
हाजीपुर
रेलवे द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में एनआई कार्य तथा 03 सितम्बर, 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा –
ट्रेनों का निरस्तीकरण –
1. नरकटियागंज से 31 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
2. गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
3. नरकटियागंज से 01 से 04 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –
1. अमृतसर से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्गपरिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवाबाज़ार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
2. अमृतसर से 01 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
3. जयनगर से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
4. काठगोदाम से 01 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
5. हावड़ा से 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरियासदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवलरोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
6. पूर्णिया कोर्ट से 02 एवं 03 सितम्बर, 2026 को चलनेवाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ -रोजा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
7. ललितग्राम से 03 सितम्बर, 2026 को चलनेवाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरियासदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
8. कटिहार से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
9. दरभंगा से 03 सितम्बर, 2026 को चलनेवाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
10. चण्डीगढ़ से 02 सितम्बर, 2026 को चलनेवाली 15904 चण्डीगढ़-डिबु्रगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
11. खातीपुरा से 01 एवं 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे- कप्तानगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव गोंडा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
12. बरौनी से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
13. दरभंगा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहरावसीवान, देवरियासदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –
1. बढ़नी से 30 अगस्त से 03 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी बढ़नी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
2. आनन्द विहार टर्मिनल से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
3. सम्बलपुर से 02 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस सम्बलपुर से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
4. बरौनी से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
5. मुजफ्फरपुर से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
6. बान्द्रा टर्मिनस से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
7. कटिहार से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस कटिहार से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –
1. दरभंगा से 03 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
2. कामाख्या से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैश्णो देवी कटरा एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
3. आनन्द विहारट र्मिनल से 31 अगस्त एवं 04 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस लखनऊ मंडल (पूर्वाेत्तर रेलवे) पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
4. बान्द्रा टर्मिनस से 30 अगस्त, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 30 मिनट एवं लखनऊ मंडल (पूर्वाेत्तर रेलवे) पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

