Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रिवाल्वर और 30 राउंड गोलियां चोरी, दो साल बाद लौटे आरक्षी ने बतायी कहानी, निलंबित
    Headlines

    रिवाल्वर और 30 राउंड गोलियां चोरी, दो साल बाद लौटे आरक्षी ने बतायी कहानी, निलंबित

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची पुलिस विभाग में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. निलंबित आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो (आरक्षी संख्या 3749) के खिलाफ सरकारी हथियार और गोलियां गायब करने के आरोप में गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो को 21 सितंबर 2023 को सीसीआर ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया था और उसी दिन शस्त्रागार पुलिस केंद्र रांची से उसे एक रिवाल्वर और 30 राउंड गोली जारी की गई थी.

    इसके बाद आरक्षी 26 अक्टूबर 2023 को छह दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश पर गया. लेकिन निर्धारित समय 2 नवंबर 2023 को ड्यूटी पर नहीं लौटा. उसने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही छुट्टी बढ़ाने की अनुमति ली. इस गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए उनका वेतन रोक दिया गया.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरक्षी को ड्यूटी पर लौटने के लिए विभाग की ओर से बार-बार पत्राचार किया गया लेकिन न तो उसने संपर्क किया और न ही कार्यालय में उपस्थित हुआ. इससे परेशान होकर विभाग ने उसे 12 मार्च 2025 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    18 अगस्त 2025 को आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो ने डीआइजी सह एसएसपी से मिलकर बताया कि उनके पास से सरकारी रिवाल्वर और 30 चक्र गोलियां चोरी हो गई हैं. प्राथमिकी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जवान को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    constable returned after two years and told the story RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news Revolver and 30 rounds of bullets stolen suspended अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group