Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saraikela: हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार तोड़कर घर में घुसा, बाल-बाल बचे मां और दो बच्चे
Headlines

Saraikela: हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार तोड़कर घर में घुसा, बाल-बाल बचे मां और दो बच्चे

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Saraikela. कुकड़ू इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात कुकड़ू प्रखंड के पारगामा गांव में एक जंगली हाथी ने जीतू महतो के घर पर हमला कर दिया। घटना के समय उनकी पत्नी और दो बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, हाथी पहले घर में घुसा और वहां रखा अनाज खाने लगा। इसके बाद उसने घर की दीवार तोड़ दी। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों बच्चों ने किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि उनकी मां घर के अंदर ही दुबककर बैठ गईं। महिला के अनुसार, हाथी ने कई बार उनकी ओर हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए उन्होंने घर में रखा अनाज हाथी को देने का प्रयास किया।

इसी दौरान हाथी ने जोरदार धक्का मारा, जिससे महिला खिड़की से बाहर गिर गईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हाथी के हमले में घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है।

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

मां और दोनों बच्चे आंगन में रोते-बिलखते नजर आए। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने हाथियों के गांव में प्रवेश को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री, खाद्यान्न एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group