Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए एक जुलाई से योजना : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए एक जुलाई से योजना : मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskJune 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • चंपाई सोरेन ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

    रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की महिला सशक्त होगी, तो राज्य भी सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि किसानों को भी सशक्त बनाया जा रहा है, इसलिए लगातार योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद जिनकी पोस्टिंग नहीं हुई है, जल्द ही उनकी पोस्टिंग कर दी जायेगी. महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए एक जुलाई से योजना आरंभ की जा रही है. गौरतलब है कि सरकार 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पेंशन देने की योजना लाने जा रही है.

    किसानों के कृषि ऋण माफ करने के लिए बैंकों से बात करें

    Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    इधर, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने की योजना है. किसानों के 50 हजार रुपये तक का लोन माफ किया गया था.अब जिन किसानों का कृषि ऋण बकाया है, उनके एनपीए माफी के लिए अधिकारी बैंकों से बातचीत करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के बीच समय पर खाद -बीज का वितरण करने के साथ अन्य कृषि से जुड़ी सामग्रियां उपलब्ध करायी जाये, ताकि वे इसका पूरा सदुपयोग कर सकें. मुख्यमंत्री गुरुवार को कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. सीएम ने कहा कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में जल स्तर में काफी भिन्नताएं हैं.

    CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो, प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?

    किसी इलाके में ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे है, तो कहीं यह थोड़ा ऊपर है. ऐसे में किसी भी क्षेत्र में बोरिंग वहां के भूमिगत जल स्तर को देखते हुए किया जाना चाहिए , ताकि यह असफल साबित नहीं हो. सीएम ने कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों के बीच पंप सेट वितरित करने की बात कही. सीएम ने कहा कि सभी लैंप्स -पैक्स के नोटिस बोर्ड पर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी डिस्प्ले होनी चाहिए, ताकि किसानों को सुलभता से इसकी जानकारी मिल सके. सीएम ने कहा अधिकारी योजनाओं को लेकर किसानों, कृषक समूहों और कृषक संगठनों से संवाद करें. उनसे उनकी समस्याओं की जानकारी लें. अगर सरकार की किसी योजना में कोई त्रुटि है, तो उसे जानने का प्रयास करें, ताकि समय पर उन त्रुटियों को दूर कर किसानों तक उसका लाभ पहुंचाया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Scheme for women Scheme for women above 25 years of age from July 1: Chief Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    March 10, 2026

    CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो, प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?

    March 10, 2026

    LPG घरेलू गैस, CNG, पाइप वाली रसोई गैस PNG को आवंटन में मिली शीर्ष प्राथमिकता, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत, आपूर्ति रोकी, रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत

    March 10, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    March 10, 2026

    CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो, प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?

    March 10, 2026

    LPG घरेलू गैस, CNG, पाइप वाली रसोई गैस PNG को आवंटन में मिली शीर्ष प्राथमिकता, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत, आपूर्ति रोकी, रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत

    March 10, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई सभाओं और कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    March 10, 2026

    Income Tax Department के रडार पर 63,000 रेस्‍टोरेंट, सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगा, पूरे देश में एक्‍शन शुरू

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group