Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Waqf Bill: वक्फ बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, बजट सत्र के दूसरे चरण में 10 मार्च के बाद पेश हो सकता है विधेयक
    Breaking News

    Waqf Bill: वक्फ बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, बजट सत्र के दूसरे चरण में 10 मार्च के बाद पेश हो सकता है विधेयक

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक संसद के विचार के लिए ला सकती है. सूत्रों ने बताया कि 19 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बैठक में संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) द्वारा प्रस्तावित 14 संशोधनों को अपनी मंजूरी दी. भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली जेपीसी की रिपोर्ट विपक्षी दलों के हंगामे और वाकआउट के बीच गत 13 फरवरी को संसद में पेश की गई थी. केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब विधेयक बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान संसद में प्रस्तुत किये जाने की संभावना है. बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से चार अप्रैल तक प्रस्तावित है.

    भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने दावा किया है कि इस सत्र के दौरान ही विधेयक पारित होने की संभावना है. जेपीसी की 655 पृष्ठ वाली इस रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव समाहित थे. विपक्षी सदस्यों ने इसे असंवैधानिक करार दिया था और आरोप लगाया था कि यह कदम वक्फ बोर्डों को बर्बाद कर देगा. भाजपा सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया था कि पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास करेगा. समिति ने भाजपा सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया था और विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज कर दिया था.

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के बाद आठ अगस्त, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था. विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को विनियमित और प्रबंधित करने से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है.

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    the bill may be introduced after March 10 in the second phase of the budget session. Waqf Bill: Union Cabinet approves Waqf Bill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026
    Recent Post

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

    July 26, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group