Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»यूथ इंटक ने सदस्यता के लिए जारी किया QR कोड, स्कैन करते ही बन जायेंगे मेंबर
    Headlines

    यूथ इंटक ने सदस्यता के लिए जारी किया QR कोड, स्कैन करते ही बन जायेंगे मेंबर

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: झारखंड में यूथ इंटक संगठन अपने विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा रहा है. इसके तहत संगठन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान में शामिल होने के लिए अब लोग जारी किए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे यूथ इंटक की सदस्यता ले सकते हैं. यह जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने गुरुवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

    सत्यम सिंह को पांच दिन पहले यूथ इंटक झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मानना है कि संगठन को और मजबूत बनाने और युवाओं को जोड़ने के लिए यह कदम जरूरी था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ ही झारखंड में बाल मजदूरी को रोकने और बालकों की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य है कि बच्चे पढ़-लिखकर भविष्य में बेहतर जीवन शैली अपना सकें.

    सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. वे पूर्व में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठनात्मक चुनावों में अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर चुके हैं. मजदूर, किसान और युवाओं की समस्याओं को उठाने में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सत्यम सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकताएं मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाना, सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ हर मजदूर तक पहुंचाना और गिग वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं. उनका प्रयास राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर INTUC और यूथ इंटक के संघर्ष को और अधिक मजबूत करना होगा.

    सत्यम सिंह के यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा को झारखंड भर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और ऊर्जा पाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह, जगदीप सिंह, अनीश सिंह, लव कुमार, कुश कुमार, जिशु कुमार और रौनक कुमार उपस्थित थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news you can become a member as soon as you scan it. Youth INTUC Jharkhand has issued a QR code for membership जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group