Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Jharkhand:हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था नीट यूजी का प्रश्न पत्र, इओयू की जांच में खुलासा
Bihar

Jharkhand:हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था नीट यूजी का प्रश्न पत्र, इओयू की जांच में खुलासा

News DeskBy News DeskJune 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना से बरामद अधजला प्रश्न पत्र का सीरियल कोड ओएसिस स्कूल का था

हजारीबाग: पटना के निजी स्कूल से बरामद नीट यूजी 2024 का अधजला प्रश्न पत्र का सीरियल कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र का था.

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के सत्यापन में प्रथमदृष्टया इस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की पैकिंग के संदिग्ध पॉलीबैग, संबंधित अभ्यर्थी से बरामद मूल प्रश्न पत्र की पैकिंग और संबंधित पैकिंग ट्रंक में इन सभी के साथ छेड़छाड़ होना पाया गया है.इओयू ने बताया कि सभी सबूतों को जब्त कर लिया गया है.

लूटन मुखिया के माध्यम से बलदेव तक पहुंचा प्रश्न पत्र

प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त बालदेव कुमार उर्फ चिंटू के मोबाइल पर परीक्षा तिथि यानि पांच मई 2024 की सुबह पहुंची थी, जिसके बाद उसे अभ्यर्थियों को रटवाया गया. इओयू ने बताया कि जब्त अधजले प्रश्न के सीरियल कोड से संबंधित जानकारी 20 जून को एनटीए से मिलने के बाद स्पष्ट हुआ कि उक्त सीरियल कोड हजारीबाग के मंडई रोड के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल का है.

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

इओयू की टीम ने हजारीबाग जाकर की थी जांच

इसके बाद इओयू की टीम ने हजारीबाग जाकर इसका सत्यापन किया. सत्यापन में पैकिंग ट्रंक में प्रथमदृष्टया छेड़छाड़ होना पाया गया है. इसके बाद संबंधित परीक्षा केंद्र, एसबीआइ बैंक शाखा और ब्लू डार्ट कंपनी के दफ्तरों में संबंधित कर्मियों का बयान लिया गया है. इओयू ने कहा कि प्रश्न पत्रों के ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज व हैंडओवर-टेकओवर में एनटीए के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया. इसके कारण प्रश्न पत्रों के बक्सों और लिफाफों में हुई छेड़छाड़ नहीं पकड़ी जा सकी.

इसको देखते हुए पूरी चेन ऑफ कस्टडी में किस स्तर पर और किस समय प्रश्न पत्र का लीकेज हुआ, इस संबंध में जांच चल रही है.

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में 11-12 दिसंबर को उद्योग–शिक्षा जगत सम्मेलन IAC-2026, 15 संस्थानों के साथ सहयोग पर मंथन

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group