Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Ground Report: कूड़े के ढेर पर नारकीय हालत में जीने को मजबूर हैं जमशेदपुर वासी, मॉर्निंग वॉक में शुद्ध हवा की जगह बदबू से होता है सामना
    Headlines

    Jamshedpur Ground Report: कूड़े के ढेर पर नारकीय हालत में जीने को मजबूर हैं जमशेदपुर वासी, मॉर्निंग वॉक में शुद्ध हवा की जगह बदबू से होता है सामना

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    टाटानगर रेलवे स्टेशन से सटा बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी, बागबेड़ा कॉलोनी, समेत दर्जनों अर्ध शहरी समझे जाने वाले पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण चौतरफा नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं.

    नारकीय जीवन जीने के लिए बाध्य इन क्षेत्रों के आसपास टाटा की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है. इन कंपनियों के द्वारा सी.एस.आर. फंड के तहत यहां करोड़ों खर्च भी किए जाने का दावा किया जाता हैं,पर इन क्षेत्रों में आजादी के 75 वर्ष बाद भी यहां साफ-सफाई की व्यवस्था पटरी से उतरी ही पाई जा रही है.

    इन क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन,सांसद,विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा कोई सार्थक प्रयास न होने से यहां निवास करने वाले लगभग दो लाख से ज्यादा जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं.

    यहां जगह-जगह से कचरों का निष्पादन न होने से जिला प्रशासन, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि के प्रति लोगों की नाराजगी देखी जाती है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    यहां आलम यह है कि कूड़े-कचरे के ढेर के कारण यहां पर लावारिस पशुओं का डेरा लगा रहता है जो कि स्कूली बच्चों,राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण है.

    इसके अलावा बारिश के दिनों में जगह-जगह पर कचरे के ढेर से बीमारी पनपने की आशंका बढ़ती ही जा रही है. इन क्षेत्रों में लगे गंदगी के ढेर के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है.

    जिन दुकानों एवं घरों के आस-पास गंदगी के ढेर लगे हुए होते हैं,उनको हर समय बदबू के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है.

    सुबह के समय बच्चे, बूढ़े, जवान एवं महिलाएं मॉर्निंग वॉक करने निकलते हैं तो इनको शुद्ध हवा की जगह बदबू का सामना करना पड़ता है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    अगर जिला प्रशासन समय रहते इन क्षेत्रों में कचरा का निष्पादन करने में असफल रहते हैं तो यहां की जनता प्रदूषित हवा में सांस लेने की बीमारी समेत अन्य संक्रमण वाली बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.

    कुमार मनीष, 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bimari ka khatra ground report Jamshedpur news narakiy jivan jine ko majboor jamshedpur wasi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group