Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन में कर्मचारी की मौत मामले में मुआवजा की मांग पर हंगामा, वार्ता के बाद परिजनों को दो लाख रुपये और एक को नौकरी देने पर बनी सहमति
    Headlines

    Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन में कर्मचारी की मौत मामले में मुआवजा की मांग पर हंगामा, वार्ता के बाद परिजनों को दो लाख रुपये और एक को नौकरी देने पर बनी सहमति

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन की वेटिंग लॉन्ज में उस समय हंगामा हो गया, जब मृतक शंकर यादव के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचे. आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से लॉन्ज खाली करने को कहा. इस दौरान परिजनों और आरपीएफ के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और ठेका कंपनी से मुआवजे को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि शंकर यादव की मृत्यु दुखद है और मानवता के नाते कंपनी को मदद करनी चाहिए.

    ठेका कंपनी और रेलवे आरपीएफ के बीच तालमेल की कमी के वजह से परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा था. नीतीश कुमार ने ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की, जिसके बाद सहमति बनी कि मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये नकद दिये जायेंगे और मृतक के भाई राहुल यादव को नौकरी दी जायेगी. परिजनों ने सुबह से शाम तक लॉज में डटे रहे और इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ बल की तैनाती की गयी थी. भाजपा युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों की मांगों का समर्थन दिया.

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    इस दौरान कई बार आपसी नोंक-झोंक हो गयी. इसे लेकर हंगामा हो गया. इस मामले में परिजनों के समर्थन में भाजपा नेता चिंटू सिंह, विकास यादव, सागर राय, राज कमल यादव, हिमांशु, प्रताप यादव और रोशन कुमार भी उपस्थित थे. अंततः नौ घंटे के बाद सहमति बन गयी, जिसके बाद परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन मिला. इसके बाद शव को उठाने पर सहमति बनी. काफी हंगामा होता रहा. ठेका कंपनी के मैनेजमेंट के अधिकारी मुआवजा देने को राजी नहीं थे, लेकिन बाद में दो लाख रुपये और नौकरी के आश्वासन पर मामला शांत हो पाया.

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    after talks consensus was reached on giving two lakh rupees to the family and a job to one Tatanagar Station: Ruckus over the demand for compensation in the case of death of an employee at Tatanagar station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026

    Saraikela: सरायकेला के सीनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरा भाई ने 6 साल की बहने से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jamshedpur: साकची का जुबली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, झामुमो नेताओं ने लगाया शिलापट्ट

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group