Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NIFT 2025 : देशभर के छह निफ्ट संस्थानों में 5330 सीटें, NTA ने शुरू की आवेदन की प्रक्रिया, छह जनवरी तक मौका, परीक्षा नौ फरवरी को
    Headlines

    NIFT 2025 : देशभर के छह निफ्ट संस्थानों में 5330 सीटें, NTA ने शुरू की आवेदन की प्रक्रिया, छह जनवरी तक मौका, परीक्षा नौ फरवरी को

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) 2025 प्रवेश परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सत्र 2025-26 के यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 06 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जेनरल व ओबीसी के लिए 3000 रुपये और एससी-एसटी व दिव्यांगों के लिए 1500 रुपये तय है. वहीं, लेट फाइन 5000 रुपये के साथ अभ्यर्थी 07 जनवरी से 09 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के क्रम में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 10 से 12 जनवरी तक खोला जायेगा. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और पेपर बेस्ड टेस्ट 09 फरवरी, 2025 को संचालित की जायेगी. इस वर्ष परीक्षा के लिए रांची और धनबाद में केंद्र चिह्नित किये जायेंगे.

    देश भर में 16 निफ्ट : निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी देशभर के 16 निफ्ट संस्थान में यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में नामांकन ले सकेंगे. यूजी प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थी – बैचलर ऑफ डिजाइन और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में नामांकन ले सकेंगे. पीजी प्रोग्राम के तहत – मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स में शामिल होंगे. यूजी और पीजी कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे.प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी को निफ्ट संस्थानों में मौजूद 5330 सीट में नामांकन का मौका मिलेगा. निफ्ट कैंपस – नयी दिल्ली, चेन्नई, गांधीनगर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, कांगरा, कन्नुर, पटना, रायबरेली, शिलांग व श्रीनगर में मौजूद हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    exam on February 9 NIFT 2025: 5330 seats in six NIFT institutes across the country NTA started the application process opportunity till January 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group