Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Sarkar 2.0: हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद के लिए लॉबिंग तेज, कांग्रेस नेता ने दिल्ली में डाला डेरा, जानें कोल्हान से किसे मिल सकता है मंत्री बनने का मौका
    Breaking News

    Hemant Sarkar 2.0: हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद के लिए लॉबिंग तेज, कांग्रेस नेता ने दिल्ली में डाला डेरा, जानें कोल्हान से किसे मिल सकता है मंत्री बनने का मौका

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब हेमंत कैबिनेट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों के बीच मंत्री पद को लेकर लॉबिंग तेज हो गयी है. कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली दौड़ लगायी है. आलाकमान के पास लॉबिंग होने लगी है. कांग्रेस भी इस बार नये चेहरे को मौका दे सकती है. इसमें प्रदीप यादव, जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की और विक्सल कोंगाड़ी का नाम चल रहा है. वहीं जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान अंसारी का नाम तय माना जा रहा है. पिछली सरकार में मंत्री रहे डॉ रामेश्वर उरांव और दीपिका पांडेय सिंह ने भी जोर लगाया है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस कोल्हान से किसी नये नेता को कैबिनेट में जगह दे सकती है.
    कोल्हान से दीपक बिरुवा और रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय
    कोल्हान से दीपक बिरुवा और रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय हैं. झामुमो खेमा में चर्चा है कि पिछली सरकार में स्पीकर रहे रबींद्र नाथ महतो को फिर से जवाबदेही मिल सकती है. हालांकि मथुरा प्रसाद के नाम की भी चर्चा है. ऐसी परिस्थिति में रवींद्र नाथ महतो को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.झामुमो में मथुरा प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद भी दौड़ में हैं. वही पलामू से मिथिलेश ठाकुर की हार के बाद भवनाथपुर से विधायक बने अनंत प्रताप देव को भी मौका मिल सकता है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress leader camped in Delhi Hemant letest news Hemant Sarkar 2.0: Lobbying intensified for the post of minister in Hemant cabinet Hemant soren cabinet recent news Jharkhand election result recent news know who can get a chance to become minister from Kolhan. Mallikarjun charge hemant cabinet Rahul gandhi jharkhand hemant cabinet
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group