Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»School Holidays 2025:शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 में जारी की स्कूलों की छुट्टी, जानें कितने दिनों का होगा अवकाश
Headlines

School Holidays 2025:शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 में जारी की स्कूलों की छुट्टी, जानें कितने दिनों का होगा अवकाश

News DeskBy News DeskDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2025 की अवकाश तालिका जारी कर दी गयी है. राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल 60 दिनों का अवकाश रहेगा. इनमें से 55 दिनों के अवकाश की तिथि तालिका में निर्धारित कर दी गयी है. वहीं, पांच अवकाश का निर्धारण जिला स्तर पर स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप किया जायेगा. स्थानीय स्तर पर अवकाश का निर्धारण उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति करेगी. जिलों द्वारा निर्धारित अवकाश की जानकारी वार्षिक शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पूर्व विभाग को देने का निर्देश दिया गया है.

स्कूलों में अगले वर्ष 12 दिन गर्मी की छुट्टी व चार दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा. विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए गर्मी व शीतकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया जा सकता है. पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्व मनाना अनिवार्य होगा. राष्ट्रीय पर्व को छोड़ कर किसी अन्य अवसर पर बच्चे रैली/प्रभात फेरी में शामिल नहीं होंगे. जिला व राज्य स्तर से दिये गये आदेश या शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश से कोई विशिष्ट दिवस/समारोह आयोजित किये जाते हैं, तो इसे विद्यालय संचालन की अवधि समाप्त (अपराह्न तीन बजे) होने के बाद किया जाये.

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

सभी स्कूलों के लिए एक समान कैलेंडर

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

राज्य के प्राथमिक से लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय तक के लिए एकसमान अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है. अवकाश तालिका सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों पर लागू होगी. आवासीय विद्यालयों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचित उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह शुक्रवार को होगा. अवकाश तालिका में घोषित 60 अवकाश में उन पर्व-त्योहार को शामिल नहीं किया गया है, जिनकी तिथि रविवार है. इनमें गर्मी की छुट्टी व शीतकालीन अवकाश की तिथि में आनेवाले में रविवार के अलावा अन्य पर्व-त्योहार भी शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group