Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर नवविवाहित दंपती ने किया खुदकुशी का प्रयास, पत्नी की मौत
    Breaking News

    Jharkhand: गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर नवविवाहित दंपती ने किया खुदकुशी का प्रयास, पत्नी की मौत

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gomoh.नवविवाहित दंपती ने करकेंद रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में पत्नी लखी मोदी उर्फ जया (18 वर्ष) की मौत मौके पर हो गयी. ट्रेन के चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रैक पर पड़े लखी मोदी के पति पुटकी बाउरी टोला निवासी अमित बाउरी की जान बच गयी. दोनों ने अपने परिजनों की रजामंदी के खिलाफ करीब चार माह पूर्व एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह किया था. इधर, शव को ट्रैक से हटाकर करीब डेढ़ घंटे बाद खड़गपुर के लिए ट्रेन को रवाना किया गया. दुर्घटना के कारण सिंगल लाइन जाम हो जाने से आद्रा खानूडीह सवारी ट्रेन लेट से चली. इधर एक्सीडेंट के बाद ट्रेन के चालक व गार्ड ने अमित को पकड़कर पुटकी पुलिस को सौंप दिया.

    परिजनों का सहयोग नहीं मिलने से निराश थे

    घायल अमित बाउरी ने बताया कि उसने करीब चार माह पूर्व बोकारो जिला चास थाना क्षेत्र के डुमरदा (बिजुलिया) निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री लखी मोदी (जया) के साथ प्रेम विवाह किया था. लखी मोदी चास मु थाना क्षेत्र के डुमरदा गांव निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री है. शादी के बाद से परिवार वालों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला. वे लोग कहीं और जाकर भी नहीं रह सकते थे. ऐसे में निराश होकर दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया था.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    शादी के बाद बंद हो गया था युवती का मायके आना-जाना

    बताया जाता है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद से लखी देवी का उसके मायके आना-जाना बंद हो गया था. लखी अपने पिता गोवर्धन मोदी की दूसरी पत्नी से जन्मी पुत्री थी. वह अपने दो भाइयों से बड़ी थी. बच्चा नहीं होने के कारण गोवर्धन मोदी की पहली पत्नी कहीं चली गयी थी. इसके बाद गोवर्धन मोदी ने दूसरी शादी की थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Newly married couple attempted suicide by jumping in front of Gomo-Kharagpur passenger train train driver and guard caught the husband and handed him over to the police wife died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group