Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

    भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भी मनाई गई पुण्यतिथि
    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। अपने निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन सोमवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
    इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और संगठन से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठनहित में कार्य करने और संगठन मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यालय आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का क्षण रहा।

    READ MORE :Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 1700 विद्यार्थियों को बांटी डिग्री, 120 मेधावी छात्रों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल

    भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भी मनाई गई पुण्यतिथि

    जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला एवं मंडल स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।

    JAMSHEDPUR NEWS: हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, कुलवंत सिंह बंटी ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

    READ MORE :Weather: कल कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण किया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे मायनों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी कभी किसी पद के मोहताज नहीं रहे, बल्कि देश सेवा ही उनका परम लक्ष्य था। हम सभी को उनके जीवन आदर्शों एवं कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देश हित होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर माँ भारती को परम् वैभव तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

    विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों के मंडल कार्यालय एवं मंडल अधीन बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में सेरेब्रल मलेरिया मौतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, सागर राय, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रविन्द्र सिंह सिसोदिया,हरे राम यादव, चिंटू सिंह, अनूप सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, दीपक मुखर्जी समेत अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP office welcomes Giriraj Singh BJP organization meeting Sakchi Giriraj Singh Jamshedpur tour Giriraj Singh meets workers Union Minister Jamshedpur केंद्रीय मंत्री जमशेदपुर गिरिराज सिंह कार्यकर्ताओं से मुलाकात गिरिराज सिंह जमशेदपुर दौरा भाजपा कार्यालय स्वागत गिरिराज सिंह भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा संगठन बैठक साकची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, कुलवंत सिंह बंटी ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में सेरेब्रल मलेरिया मौतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के रसिकनगर में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को POCSO और कानूनी अधिकारों की जानकारी

    July 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, कुलवंत सिंह बंटी ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में सेरेब्रल मलेरिया मौतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के रसिकनगर में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को POCSO और कानूनी अधिकारों की जानकारी

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 19 जुलाई को 90 केंद्रों पर होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, डीसी-एसएसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group