Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dhanbad : बाघमारा थाना में महिला थाना प्रभारी और JLKM नेत्री भिड़ी, चले थप्पड़, खूब हुआ हंगामा
    Breaking News

    Dhanbad : बाघमारा थाना में महिला थाना प्रभारी और JLKM नेत्री भिड़ी, चले थप्पड़, खूब हुआ हंगामा

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धनबाद: बाघमारा महिला एवं बाल संरक्षण थाना में रविवार की रात को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी और झारखंड लोक कल्याण मोर्चा (JLKM) की महिला जिला अध्यक्ष भारती महतो के बीच कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई. दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है.

    जानकारी के मुताबिक, भारती महतो एक युवक और युवती के विवाद को सुलझाने की मंशा से थाने पहुंची थीं. उनका आरोप है कि लड़की की मां और भाभी को थाने में सुबह से बैठाकर रखा गया, जबकि लड़के के परिजनों को छोड़ दिया गया. जब इस पर सवाल किया गया, तो थाना प्रभारी वर्षा कुमारी भड़क गईं और कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. इसके बाद, भारती महतो ने भी जवाब में थाना प्रभारी को थप्पड़ जड़ने का दावा किया. देखते ही देखते थाने का माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिला पुलिसकर्मियों को दखल देना पड़ा.

    घटना की जानकारी मिलते ही JLKM के दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ पुलिस का अहंकारी और आपत्तिजनक व्यवहार निंदनीय है.

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. वहीं, डुमरी विधायक जयराम महतो को भी घटना की जानकारी दी गई, लेकिन वे क्षेत्र से बाहर होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके.

    दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं
    भारती महतो ने कहा कि अगर महिला पुलिस अधिकारी ही आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस तरह का व्यवहार करेंगी, तो पुलिस पर से लोगों का विश्वास उठ जाएगा. यह पूरी तरह शर्मनाक और निंदनीय है. जबकि थाना प्रभारी वर्षा कुमारी मिंज ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया.

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad: Woman police station in-charge and JLKM leader clashed in Baghmara police station slaps were exchanged uproar ensued
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group