Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :परसुडीह दुष्कर्म कांड: पुलिस की निष्क्रियता पर भड़कीं विधायक, आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :परसुडीह दुष्कर्म कांड: पुलिस की निष्क्रियता पर भड़कीं विधायक, आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

News DeskBy News DeskJuly 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। परसुडीह क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता एवं उनके परिवारजनों से मिलकर बच्ची का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन से भी मुलाकात की और बच्ची के बेहतर इलाज, सुरक्षा और मानसिक काउंसलिंग के अस्पताल में ही तत्काल व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने इस जघन्य अपराध को समाज और मानवता के लिए कलंक बताते हुए कहा कि पांच साल की बच्ची के साथ इस प्रकार की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि स्थानीय थाना ने प्रारंभ में इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की ऐसी निष्क्रियता और संवेदनहीनता बेहद चिंताजनक है।

READ MORE :श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा हेतु गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता को थाना की ओर से बार-बार दबाव दिया जा रहा है कि वे बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज करा लें। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कहा कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर से बात हुई है जब तक बच्ची पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती और उनके परिजन इलाज से संतुष्ट नहीं हो जाते हैं तब तक उसे अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। बच्ची के मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए अस्पताल में ही काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

READ MORE :JAMSHEDPUR : चाकुलिया में 14 बेघरों को मिला आशियाना, सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार की इस घटना पर रविवार रात को मामला दर्ज किया गया। जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026
Recent Post

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026

Jamshedpur: टेल्को में पार्किंग के दौरान हादसा, नाली में गिरी कार, सभी तीन लोग सुरक्षित

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group