Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»10000 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर दिया सुरक्षित जीवन, बैद्यनाथ कुमार को मिला चेंज मेकर्स अवार्ड
    Breaking News

    10000 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर दिया सुरक्षित जीवन, बैद्यनाथ कुमार को मिला चेंज मेकर्स अवार्ड

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : राजधानी रांची के रेडिशन होटल में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन, रांची के सचिव बैद्यनाथ कुमार को चेंज मेकर्स अवार्ड 2025 से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल तस्करी और गुमशुदा बच्चों को बचाने के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया. बैद्यनाथ कुमार ने अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जीवन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उनकी पहल और सक्रियता से सैकड़ों मानव तस्करों की गिरफ्तारी भी संभव हो सकी है. उनके प्रयासों से कई बच्चों को नई जिंदगी मिली है और परिवारों को अपने लापता बच्चों से मिलाया जा सका है.

    सम्मान ग्रहण करते हुए बैद्यनाथ कुमार ने कहा कि यह अवार्ड उनके लिए नहीं बल्कि उन सभी बच्चों के लिए है, जिनका बचपन सुरक्षित करने की दिशा में संघर्ष जारी है. उन्होंने समाज से अपील की कि बाल तस्करी रोकने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को आगे आना होगा. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भी उनके कार्यों की सराहना की और बच्चों के हित में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baidyanath Kumar received the Change Makers Award More than 10000 children were rescued and given a safe life RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group