Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ADR की रिपोर्ट : देश के 40% CM पर क्रिमिनल केस, जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री पर कितने मुकदमे
    Breaking News

    ADR की रिपोर्ट : देश के 40% CM पर क्रिमिनल केस, जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री पर कितने मुकदमे

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली: चुनाव अधिकार संस्था एडीआर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ सबसे अधिक 89 मामले घोषित किए हैं, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 47 मामले घोषित किए हैं.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 5 केस

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 19, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 13 और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच मामले घोषित किए हैं. महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चार-चार मामले, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दो और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक मामला घोषित किया है.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    33 प्रतिशत CM पर गंभीर आपराधिक मामले

    यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब सरकार तीन विधेयक लाई है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किए गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान है. ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, 10 यानी 33 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    एडीआर ने कहा कि उसने राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों की ओर से खुद दिए गए हलफनामों का विश्लेषण किया है. यह डेटा उनके द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से लिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ADR report: 40% of the country's CMs have criminal cases against them know how many cases are there against the CM of which state
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group