Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त
Breaking News

Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश जनवरी 2025 से अबतक 273 सड़क दुर्घटनाओं में 176 की हुई मौत, 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं लगाने की लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर गुड समारिटन धरनी दास को नकद 2000 रू. एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
News DeskBy News DeskDecember 10, 2025Updated:December 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR।

जिला समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । पुलिस अधीक्षक (नगर)  कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम  चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला  अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक  नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर  भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई  सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए । बैठक में बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में समीक्षा में यह बात सामने आई कि पूर्व से चिन्हित ब्लैक स्पॉट में पिछले छह माह में कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई है । नेशनल हाईवे में डिमना से बड़ाजुड़ी एवं धालभूमगढ़ से बहरागोड़ा के बीच सड़क दुर्घटनाएं रिपोर्ट की गई है जिनमें मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और सुरक्षा उपायों के अनदेखी से जानमाल का नुकसान हुआ है । उपायुक्त द्वारा उक्त को लेकर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने, हाईवे में खराब पड़े स्ट्रीट लाईट के यथाशीघ्र मरम्मतीकरण का निदेश दिया गया ।

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि नवंबर माह में 19 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 09 लोगों की मृत्यु तथा 09 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं जनवरी 2025 से अबतक 273 सड़क दुर्घटनाओं में 176 लोगों की मृत्यु हुई । जांच में यह तथ्य सामने आया कि 100 से अधिक लोगों की जान वैसी परिस्थिति में गई जहां उन्होने हेल्मेट या सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं किया हो। बैठक में इसपर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा नागरिकों के बीच यातायात नियमों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया । एमवीआई को ग्रामीण क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में भी यातायात नियमों के अनुपालन हेतु वाहन जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया ।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर उत्पाद एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब दुकानों के आसपास होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं गैर लाइसेंसी स्थलों में शराब का सेवन और बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे । साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों से भी ग्राहकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के लिए निर्देशित किया गया । ड्रंक एण्ड ड्राईव पर नियंत्रण करने के लिए नियमित रूप से ब्रेथ एनेलाईजर की मदद से प्रमुख मार्गो तथा चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाने, स्टंट बाइकर्स गैंग को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर, हॉर्न आदि पर भी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित मामलों की पुनर्समीक्षा कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

मौके पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर जादूगोड़ा के गुड समारिटन धरनी दास को नकद 2000 रू. एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group