


Jamshedpur. जोहार ट्रस्ट के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल को गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी गोपाल मैदान में जोहर ट्रस्ट की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। आयोजकों ने बताया कि देशभर से आए कलाकार गीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति देंगे।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जोहार संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे, 11 अप्रैल को तुरामडीह क्लब में ‘जोहार संवाद’ का आयोजन होगा, जिसमें समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा तथा आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।



