Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के रिजल्ट को लेकर विवाद गहराया, जमशेदपुर कोर्ट पहुंचा मामला, 15 मई को सुनवाई
    Breaking News

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के रिजल्ट को लेकर विवाद गहराया, जमशेदपुर कोर्ट पहुंचा मामला, 15 मई को सुनवाई

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मेयर पद के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए मामला जमशेदपुर के कोर्ट तक पहुंच गया है। संध्या सिंह ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 और 582 के तहत कोर्ट में याचिका दायर की है. अपनी याचिका में उन्होंने निर्वाचित प्रत्याशी सुधा गुप्ता पर नामांकन के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

    संध्या सिंह का कहना है कि संबंधित प्रत्याशी पहले कदमा क्षेत्र की मतदाता थीं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका नाम मानगो क्षेत्र की मतदाता सूची में जोड़ा गया, जबकि उनके वास्तविक निवास में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह परिवर्तन सिर्फ चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए किया गया। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूची में नामांतरण प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी हुई और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उचित जांच नहीं की गई, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

    चुनाव परिणाम रद करने की मांग
    याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि मानगो नगर निगम के मेयर निर्वाचित प्रत्याशी के चुनाव को शून्य और अवैध घोषित किया जाए। इसके साथ ही 27 फरवरी 2026 को घोषित चुनाव परिणाम को रद्द कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    संध्या सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले रिटर्निंग ऑफिसर, उपायुक्त और राज्य निर्वाचन आयोग के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। राज्य निर्वाचन आयोग (पत्रांक 934) के निर्देशों का पालन करते हुए, उन्होंने अब सक्षम न्यायालय में निर्वाचन याचिका दाखिल की है। अदालत ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए इसे स्वीकार कर लिया है और सभी प्रतिवादियों को 15 मई को अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है। इसके बाद फैसला होगा।

     मानगो के मेयर के कार्यालय की तरफ से प्रेस विज्ञापन जारी कर मामले पर सफाई दी गई है और आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है. विज्ञापन में लिखा है, ‘मानगो नगर निगम चुनाव से संबंधित कुछ आरोप पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह द्वारा लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से बेबुनियाद, तर्थहीन और भ्रामक हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि सुधा गुप्ता ने अपना चुनाव पूर्ण पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप लड़ा है। उनके सभी दस्तावेज, नामांकन और चुनावी प्रक्रिया संबंधित नियमों के तहत विधिवत जांच के बाद ही स्वीकार किए गए हैं।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 मई को सुनवाई hearing on May 15. Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के रिजल्ट को लेकर विवाद गहराया Jamshedpur: The controversy over the results of the Mango Municipal Corporation elections in 2026 deepened the matter reached the Jamshedpur court जमशेदपुर कोर्ट पहुंचा मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group