Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले
    Breaking News

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों के वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की, जिसे कई जिलों में सरकारी कोष में कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद रोक दिया गया था। पुलिस संघ ने दावा किया कि अनियमितताओं की जांच शुरू होने के बाद मार्च से 70,000 से अधिक कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में हजारीबाग, बोकारो और रांची के कोषागारों से कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से निकासी का पता चला और कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि सरकारी खजाने में घोटाला कुछ बेईमान व्यक्तियों द्वारा किया गया था, जबकि ईमानदार पुलिसकर्मी इसके परिणाम भुगत रहे हैं।

    मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जवाब दीजिए: अगर पुलिसकर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा तो वे अपने परिवारों का भरण-पोषण कैसे करेंगे? सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों से जबरन वसूली करके? लोगों को फर्जी मामलों और मुकदमों में फंसाकर? या अपराधियों के साथ मिलीभगत करके? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अंततः इस समस्या का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, इसलिए, पुलिसकर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।”

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने बताया, ‘‘वेतन निधि से अनधिकृत निकासी की जांच शुरू होने के बाद मार्च से लगभग 70,000 से 80,000 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस कर्मियों के वेतन रोके जाने के मुद्दे का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है और उनसे कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। राहुल कुमार ने दावा किया कि निचले स्तर के एक या दो पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी से कथित अनियमितताओं का पर्दाफाश नहीं हो सकता।

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    उन्होंने कहा, घोटाला स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि डेटा में हेरफेर करके की गई धनराशि की निकासी उच्च स्तरीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं थी। इस सबके पीछे एक गिरोह काम कर रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 policemen 000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे including the president of the Jharkhand Police Association. Treasury Scam: Babulal urges the government to expedite the payment of withheld salaries of over 70 Tresury Scam: 70 झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले बाबूलाल ने सरकार से की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group