Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»jamshedpur news :गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से कई बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन
    Breaking News

    jamshedpur news :गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से कई बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 27 लाख 24 हजार 66 रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के तहत गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप, बजरंग नगर, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन एवं सिक्योरिटी लाइन स्थित फुटबॉल मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    शिलान्यास समारोह में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विकास योजनाएं लगातार धरातल पर उतारी जा रही है। हाई मास्ट लाइट लगने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता दोनों में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप कई आवश्यक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई आवश्यक कार्यों को चिन्हित किया।

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मंडल महामंत्री अमिश अग्रवाल, सीनू राव, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, बिपिन झा, हरेराम यादव, सोनू चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, कपिल कुमार, सन्नी सिंह चौहान, नौशाद खान, बब्बू तिवारी, विपिन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पिजुश पॉल, संतोष वूटा, भरत बेहरा, रबिन्द्रनाथ घोष, संजय सिंह, विजय तिवारी, गुरुमिलन साहू समेत स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEWS Jamshedpur news Jamshedpur today news jamshedpur update news गोलमुरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    June 28, 2026

    Jamahedpur: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 27 जून से 5 जुलाई तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला, यह है वजह?

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    June 28, 2026

    Jamahedpur: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 27 जून से 5 जुलाई तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला, यह है वजह?

    June 28, 2026

    Jamshedpur. ब्रेन मलेरिया का कहर, एमजीएम अस्पताल में 20 से अधिक मरीज भर्ती, कई गंभीर

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group