Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया कई इलाकों का भ्रमण,रमणीक होंगे दलमा की तहलटी में बसे तीन इलाके,पार्क, तालाब, पाथ-वे, चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति
    Breaking News

    Jamshedpur News :डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया कई इलाकों का भ्रमण,रमणीक होंगे दलमा की तहलटी में बसे तीन इलाके,पार्क, तालाब, पाथ-वे, चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। वन विभाग द्वारा मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तरफ तलहटी में तीन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे, बच्चों के खेलकूद के लिए चिल्ड्रेन पार्क आदि बनाए जाएंगे। चंद्रावती नगर और गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास और पारडीह के सामने ये सुरम्य संरचनाएं बनाई जाएंगी। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। वह शनिवार को डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ इन इलाकों का संयुक्त भ्रमण कर रहे थे।
    सरयू राय ने बताया कि जब ये संरचनाएं बन कर तैयार हो जाएंगी, तब यह स्थान आम जनता के लिए प्रभावी आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। पर्यटन, पिकनिक और खेलकूद के दृष्टिकोण से भी ये स्थान नौजवानों-सीनियर सिटीजन के लिए भी उपयोगिता के बन जाएंगे।
    श्री राय ने बताया कि चंद्रावती नगर-गोपाल नगर से लेकर कुमरुम बस्ती तक काफी सुरम्य स्थान हैं जहां पहले से भी कुछ संरचनाएं बनी हुई हैं। वहां वन विभाग उन स्थानों को विकसित करेगा और इको फ्रेंडली विकास करेगा ताकि आम जनता के लिए सुबह-शाम सैर करने, मिलने-जुलने के लिए यह स्थान विकसित हो और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सके।
    सरयू राय ने बताया कि पारडीह में इंदिरा कालोनी के सामने पानी रोकने की एक बहुत पुरानी संरचना बनी हुई है। अभी यह जर्जर स्थिति में है। पहले वहां एक बड़ा तालाब रहा होगा, जो फिलहाल गाद से भर गया है। उस स्थान पर साल भर, चौबीसों घंटे पहाड़ से पानी गिरता रहता है। उस पानी का लोग पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं। यह तय हुआ कि वहां की भरी हुई मिट्टी को निकाल दिया जाए तो एक तालाब का स्वरुप बन जाएगा।
    श्री राय के अनुसार, इस दौरान डीएफओ आश्वस्त हुए कि उनके सामने जो प्रस्ताव रखा जा रहा है, वो बेहतर हैं और वन के नियमों के अनुरुप भी हैं। इसलिए दलमा की तलहटी में बसे उक्त स्थानों को सुंदर बनाया जाए।
    श्री राय ने कहा कि जब वन महोत्सव प्रारंभ होगा, तब आम जनता का आह्वान किया जाएगा कि पहाड़ के ऊपर उपयोगी पौधे लगाएं, ताकि हमेशा के लिए यह एक आकर्षक स्थान बन जाए। इसकी संभावना भी तलाशी जाएगी कि जो नौजवान ट्रैकिंग करने में रुचि रखते हैं, उनके लिए भी यहां स्थान चिन्हित किया जाए।

    Jamshedpur News :उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित,रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Children Park Jamshedpur Dalma Foothills Development Dalma Hills Jamshedpur Dalma News Dalma Tourism DFO Saba Alam Ansari Eco Friendly Park Jamshedpur Jamshedpur Development News Jamshedpur Park Project Jamshedpur Tourism News Pardih Talab Project Saryu Roy इको फ्रेंडली विकास चिल्ड्रेन पार्क जमशेदपुर पार्क योजना दलमा पर्यटन दलमा पहाड़ पारडीह तालाब वन विभाग जमशेदपुर सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित,रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान 17 से 19 मई तक, सरयू राय होंगे शामिल

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में जल्द शुरू होंगे बालू घाट, वैध बालू मिलने से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    May 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित,रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया कई इलाकों का भ्रमण,रमणीक होंगे दलमा की तहलटी में बसे तीन इलाके,पार्क, तालाब, पाथ-वे, चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान 17 से 19 मई तक, सरयू राय होंगे शामिल

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में जल्द शुरू होंगे बालू घाट, वैध बालू मिलने से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    May 16, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

    May 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group