Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

News DeskBy News DeskMay 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर : राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जनहित से जुड़े कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, वहीं संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया गया।

दिव्यांगजनों को मिला ई-ट्राइ साइकिल

जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त की पहल पर दो दिव्यांगजनों को ई-ट्राइ साइकिल भी उपलब्ध कराई गई। इससे दिव्यांग लाभुकों में खुशी देखी गई। जिला प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे जरूरतमंदों के लिए राहतभरा कदम बताया।

विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

जनशिकायत निवारण दिवस में घर खाली कराने से संबंधित विवाद, राहरगोड़ा-बारिगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण, सिलिकोसिस पीड़ितों को चिकित्सा सहायता, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, सेवानिवृत्त शिक्षक के पेंशन भुगतान, जमीन मापी, बकाया भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, बैंकिंग समस्याएं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) का लाभ दिलाने और जमीन अधिग्रहण मुआवजा भुगतान जैसे कई आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

इसके अलावा पंचायत मंडप निर्माण और अबुआ आवास योजना से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के साथ सुना गया।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने जमीन मापी एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं बैंकिंग समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित बैंक प्रबंधन से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभ से वंचित आवेदकों के मामलों में जिला उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं जमीन अधिग्रहण से जुड़े लंबित मुआवजा भुगतान मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशीलता के साथ करें कार्य : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करें।

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group