Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

जमशेदपुर के बारीडीह निवासी 8 वर्षीय आदित्य राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की किड्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। विधायक सरयू राय ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
News DeskBy News DeskMay 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर ।

बारीडीह क्षेत्र के एक 8 वर्षीय बच्चे ने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में शहर का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज ने हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित किड्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दूसरा स्थान (फर्स्ट रनर-अप) हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को आदित्य राज के घर जाकर उनसे मुलाकात की, उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।

13 कठिन राउंड पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके आदित्य

आदित्य राज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में हिस्सा लिया था। आदित्य की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित ‘द क्रूज’ में किया गया था। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई प्रतिभावान बच्चों ने भाग लिया था। कुल 13 कठिन और चुनौतीपूर्ण राउंड की प्रक्रिया को पार करते हुए मात्र 8 साल के आदित्य राज ने रैंप पर अपने बेहतरीन वॉक, आत्मविश्वास और ग्रूमिंग के दम पर दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता अर्जित की।

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

रामकृष्ण मिशन स्कूल के पूर्व खेल शिक्षक हैं नाना

आदित्य राज की इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता से उनके पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आदित्य राज के नाना दीपक श्रीवास्तव बिष्टुपुर स्थित प्रसिद्ध रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में लंबे समय तक गेम टीचर (खेल शिक्षक) रहे हैं, जबकि उनकी नानी रीतू श्रीवास्तव एक होम मेकर हैं। दोनों अपने नाती की इस कम उम्र में मिली इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी से बेहद गदगद और गौरवान्वित हैं।

विधायक सरयू राय ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

बारीडीह पहुंचे विधायक सरयू राय ने आदित्य राज की इस असाधारण प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हुनर की कोई कमी नहीं है और आदित्य जैसे छोटे बच्चे जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शहर का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार जीतते हैं, तो यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात होती है। उन्होंने आदित्य के माता-पिता और परिजनों को बधाई देते हुए बच्चे के उज्जवल और सफल भविष्य की कामना की।

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर ठगी, निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने का आरोप, असम की महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

November 21, 2026

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group