Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Hemant Soren: लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, आम जनता को राहत पहुंचाएं, अलर्ट मोड में रहें
Breaking News

Hemant Soren: लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, आम जनता को राहत पहुंचाएं, अलर्ट मोड में रहें

News DeskBy News DeskMay 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करनी होगी।

प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि पेयजल व्यवस्था के पास स्पष्ट रूप से सूचना बोर्ड (साइनबोर्ड) लगाया जाए, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी की तलाश में भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों (DCs) को सख्त लहजे में कहा है कि जिन इलाकों में जल संकट की स्थिति है, वहां तुरंत पानी के टैंकर भेजकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मत कराने और अन्य वैकल्पिक जल स्रोतों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में राज्य के किसी भी गांव, टोले या मोहल्ले में पानी की किल्लत के कारण जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसे प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी तय किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करें, ताकि इस चिलचिलाती धूप में आम नागरिकों को हरसंभव राहत पहुंचाई जा सके।

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर ठगी, निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने का आरोप, असम की महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group