Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News ;टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे
    Breaking News

    Jamshedpur News ;टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप, विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

    हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग

    जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा जो शिक्षक है और गाड़ी चलाने में असमर्थ है, वो जनगणना कार्य करने जा रहे थे. उनकी जनगणना ड्यूटी दूसरे प्रखंड में काफ़ी दूर में की गई है. उसी के सिलसिले में पोटका से बारीडीह विजया गार्डन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चंदन सरदार का आरोप है कि हेलमेट पहनने और सभी आवश्यक वाहन कागजात का फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया और उनसे चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई।

    विधायक को फोन कर दी जानकारी, मौके पर पहुंचे संजीव सरदार

    घटना से परेशान चंदन सरदार ने तत्काल पोटका विधायक संजीव सरदार को फोन कर पूरी जानकारी दी। विधायक ने पहले फोन पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल ट्रैफिक थानेदार एवं डीएसपी ट्रैफिक को घटनास्थल पर बुलाकर पैसे मांगने के आरोपों की जांच कराने तथा पीड़ित को प्रताड़ित करने के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस की कार्यशैली से जनता परेशान दिख रही है, बेवजह परेशान करने की हरकत पुलिस को बंद करनी होगी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

    मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज ने मामले की जांच की और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आम लोगों को परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना गलत है। विधायक ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी जनता के अधिकारों का हनन करेगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    जनहित के मुद्दों पर विधायक की तत्परता की चर्चा

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में विधायक संजीव सरदार की तत्परता को लेकर चर्चा रही। लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही विधायक का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की मांग करना आम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news टाटानगर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group