Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने
    Breaking News

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने

    News DeskBy News DeskMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल (रांची) ने पद संभालते ही संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। झारखंड में लंबे समय से शिथिल पड़े संगठन को दोबारा सक्रिय करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह सहित सभी वर्तमान पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के पुनर्गठन के लिए एक नई तदर्थ समिति का ऐलान किया गया है।

    संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड और देश स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं।  संदीप मुरारका (जमशेदपुर) को झारखंड प्रदेश का नया प्रदेश संयोजक बनाया गया है। इस बड़े पुनर्गठन के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला अग्रवाल सम्मेलन की कमान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी के हाथों में होगी और पूरी इकाई उनके नेतृत्व में ही काम करेगी।

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    नई तदर्थ समिति की जिम्मेदारियाँ
    नई तदर्थ समिति को प्रदेशभर में संगठन विस्तार, नई शाखाओं के गठन, सदस्यता अभियान, महिला इकाइयों के गठन एवं निष्पक्ष संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोविंदपुर, धनबाद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नंदलाल अग्रवाल झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके मनोनयन से झारखंड के युवाओं में नया उत्साह एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का सम्मान और अधिक बढ़ा है।

    Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो

    इसी क्रम में राँची, झारखंड के समाजसेवी एवं युवा व्यवसायी मनोज बजाज को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने बसंत मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल के नेतृत्व में लिए गए इन निर्णयों का स्वागत करते हुए इसे झारखंड में अग्रवाल समाज के लिए नए युग की शुरुआत बताया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Abhishek Agarwal Goldy will take over the responsibility of the president of the East Singhbhum District Agarwal Conference Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी Sandeep Murarka became the Jharkhand State convener संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    May 27, 2026

    Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो

    May 27, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

    May 27, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

    May 27, 2026

    Saraikela: सारंडा से 3 साल पहले लापता हुए CRPF कांस्टेबल की पत्नी ने CBI जांच की मांग की, बोली- पति को खोजो या शहीद घोषित करो

    May 27, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका झारखंड प्रदेश संयोजक बने

    May 27, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

    May 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group