Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ता शीतल रजक की स्मृति में भाजपा उलीडीह मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सहयोग को बढ़े मदद के हाथ, भाजपा ने आर्थिक सहयोग हेतु बनाई पांच सदस्यीय समिति
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ता शीतल रजक की स्मृति में भाजपा उलीडीह मंडल ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सहयोग को बढ़े मदद के हाथ, भाजपा ने आर्थिक सहयोग हेतु बनाई पांच सदस्यीय समिति

    News DeskBy News DeskMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल द्वारा मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के प्रत्याशी एवं उलीडीह क्षेत्र निवासी भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय शीतल रजक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाज के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय शीतल रजक के व्यक्तित्व एवं समाज व पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव से मात्र चार दिन पूर्व उनका असामयिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा, जनसहयोग और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर बिताया। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और मददगार सोच के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से भाजपा परिवार और पूरे क्षेत्र ने एक समर्पित और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।

    श्रद्धांजलि सभा के दौरान शीतल रजक के परिवार की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी, मात्र तीन वर्ष की मासूम पुत्री और वृद्ध माता के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस परिस्थिति को देखते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने परिवार के भरण-पोषण और भविष्य की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

    भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह सिसोदिया ने समाज के सभी संवेदनशील लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आगे आकर शीतल रजक के परिवार की सहायता करने की अपील की।

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    आर्थिक सहयोग हेतु बनाई गई पांच सदस्यीय समिति: परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री तन्मय झा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह सिसोदिया, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय एवं पारडीह मंडल अध्यक्ष अभिनव सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर सहयोग राशि संग्रहित कर शोकाकुल परिवार तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

    श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शीतल रजक को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं प्रभु से उनकी पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री तन्मय झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया, बिनोद राय, अभिनव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

    July 28, 2026

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group