Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

News DeskBy News DeskJune 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने आज ‘प्रकृति स्नेह’ नामक प्रीमियम ऑर्गेनिक सिटी कम्पोस्ट लॉन्च किया। यह पहल “सोचना अच्छा है, करना और बेहतर है” थीम के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शहर के जैविक कचरे को उपयोगी खाद में बदलकर पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
बेलडीह क्लब में आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) श्री डी. बी. सुंदरा रामम ने उत्पाद का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक श्री अतुल कुमार भटनागर, सुश्री सुमिता नुपुर, मीडिया पार्टनर, ग्रीन एम्बेसडर तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
जमशेदपुर में प्रतिदिन लगभग 300 टन ठोस कचरा निकलता है। टाटा स्टील यूआईएसएल इस कचरे के जैविक हिस्से को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर पौष्टिक जैविक खाद में बदल रहा है। यह खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ शहरी बागवानी और पौधरोपण के लिए भी उपयोगी है।
कार्यक्रम में श्री सुंदरा रामम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रकृति स्नेह जैसी पहलें कचरे को एक मूल्यवान संसाधन में बदलने का उदाहरण हैं।
प्रकृति स्नेह फिलहाल विशेष प्रारंभिक कीमत ₹10 प्रति किलोग्राम (एमआरपी ₹20 प्रति किलोग्राम) पर उपलब्ध है।
यह खाद नॉर्दर्न टाउन, रामदास भट्टा, बारीडीह, कसीडीह और बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल डिपो में उपलब्ध है। कमांड एरिया के निवासी 0657-6646000 पर कॉल कर 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी भी प्राप्त कर सकते हैं। जल्द ही यह उत्पाद बिगबास्केट पर भी उपलब्ध होगा।

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group