Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

News DeskBy News DeskJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। कोल्हान के उन सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद राहत की खबर है, जो मोतियाबिंद की समस्या और धुंधली रोशनी से जूझ रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (पूर्वी सिंहभूम) और राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र शिविरों के ‘दूसरे सत्र’ का शानदार आगाज होने जा रहा है। आगामी 11 जुलाई (शनिवार) से बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में इस निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।

समाजसेवी दंपति की स्मृति में पहला शिविर

सत्र का यह पहला शिविर शहर के जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय चिमनलाल भालोटिया और उनकी पत्नी स्वर्गीय द्रौपदी देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस महा-अभियान में ‘द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट’, ‘राजस्थान सेवा सदन’ और ‘जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति’ का भी सक्रिय और महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

शनिवार को जांच, रविवार को होगा ऑपरेशन

आयोजकों द्वारा जारी तय कार्यक्रम के अनुसार:

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

  • 11 जुलाई (शनिवार) सुबह 10 बजे से: नेत्र रोगियों का ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

  • शनिवार दोपहर में: नेत्र चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की आंखों की गहन मशीनरी जांच होगी। इसमें मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना जाएगा।

    Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

  • रविवार को: नवनिर्मित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘ऑपरेशन थियेटर’ (OT) में चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले लेंस लगाए जाएंगे।

‘मरीजों को शिविर तक पहुंचाने में मदद करे समाज’

रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह और शिविर के संयोजक अरुण भालोटिया (अध्यक्ष, भालोटिया फैमिली ट्रस्ट) ने शहर के जागरूक नागरिकों से एक खास मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पड़ोस, बस्तियों या ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई बुजुर्ग होते हैं जो जानकारी के अभाव में या पैसे की तंगी के कारण अपनी आंखों का इलाज नहीं करा पाते। समाज के प्रबुद्ध नागरिक ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इस शिविर तक पहुंचाने में मदद करें, ताकि उनकी दुनिया में फिर से उजाला लौट सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group