Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BIHAR RAILWAY NEWS: बिहार आने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने उधना-मधुबनी और पटना स्पेशल समेत 5 जोड़ी ट्रेनों का बढ़ाया फेरा; चेक करें नई डेट्स
    Breaking News

    BIHAR RAILWAY NEWS: बिहार आने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने उधना-मधुबनी और पटना स्पेशल समेत 5 जोड़ी ट्रेनों का बढ़ाया फेरा; चेक करें नई डेट्स

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026Updated:June 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना।

    बिहार में लगातार बढ़ रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर चल रही 05 जोड़ी (10) स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। इससे सूरत, इंदौर, वलसाड और अहमदाबाद से बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को टिकट की मारामारी से बड़ी राहत मिलेगी।

    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अविध में विस्तार किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

    1. गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज -डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते उधना और मधुबनी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31.07.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 02.08.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी ।

    2. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते उधना और हसनपुर रोड के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    3. गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल – इंदौर-उज्जैन-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते डॉ. अम्बेडकर नगर और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल अब 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।

    4. गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल – भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते वलसाड और दानापुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल अब 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।

    इसके साथ ही अहमदाबाद और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल को एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। अब गाड़ी सं 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 01.07.26 को तथा गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.26 को भी परिचालित की जाएगी ।

    13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ मंडल के वाराणसी और सुलतानपुर स्टेशनों के मध्य स्थित जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी सं. 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।

    दिनांक 26.06.2026 से पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 17.41 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रूकते हुए 17.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह दिनांक 27.06.2026 से कोटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 12.33 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर रूकते हुए 12.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ahmedabad Patna special train Bihar railway news Danapur Valsad Special East Central Railway Hajipur Indian Railways latest news. Indore Patna special train schedule IRCTC Special Train Booking IRCTC ticket booking Bihar Patna Special Train Extension Railway News Bihar Train extension news today Udhna Madhubani Special train अहमदाबाद पटना ट्रेन आज की ट्रेन न्यूज़ उधना मधुबनी स्पेशल ट्रेन गुजरात से बिहार स्पेशल ट्रेन दानापुर वलसाड स्पेशल पटना जंक्शन स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन ट्रेन न्यूज़ पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर बिहार ताज़ा खबर रेलवे बिहार रेलवे समाचार भारतीय रेलवे ताज़ा अपडेट मुजफ्फरपुर दरभंगा ट्रेन न्यूज़ रेलवे स्पेशल ट्रेन लिस्ट 2026 समस्तीपुर हसनपुर रोड ट्रेन सूरत से बिहार ट्रेन स्पेशल ट्रेन की तारीखें बढ़ीं स्पेशल ट्रेन परिचालन विस्तार हाजीपुर न्यूज़ रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026
    Recent Post

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group