Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा
    Breaking News

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश
    News DeskBy News DeskJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। प्रखंड के दर्जनों गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद विधायक प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे तथा ब्रेन मलेरिया से मृत सानग्राम गांव के लखी सरदार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएचसी निरीक्षण के बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर मलेरिया नियंत्रण को लेकर युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    प्रभावित गांवों में कैंप, जांच, दवा वितरण व डीडीटी छिड़काव के निर्देश

    बैठक में विधायक ने प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करने, आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने तथा डीडीटी पाउडर का व्यापक छिड़काव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीमारी से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। विधायक ने अधिकारियों को अन्य प्रखंडों से अतिरिक्त एमपीडब्ल्यू की प्रतिनियुक्ति कराने, टाटा स्टील के सहयोग से प्रभावित गांवों में मच्छरदानी वितरित कराने तथा एक-दो दिनों के भीतर डीडीटी छिड़काव शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ शोकॉज की कार्रवाई की जाए।

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    मलेरिया मुक्त पोटका के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम- विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि प्रखंड के कुछ क्षेत्र मलेरिया जोन बन चुके हैं। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से समन्वित एवं युद्धस्तर पर अभियान चलाए, ताकि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा राहत कार्य में पूरी संवेदनशीलता के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश वीबीडी सलाहकार विनय कुमार, राज्य मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार, जयंत, डब्ल्यूएचओ के अखिलेश, जिला मलेरिया पदाधिकारी मृतुन्जय धावड़िया, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, पिरामल फाउंडेशन के शशि, आर. अंजली, गीतांजलि शर्मा, अन्नू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई CID की हिरासत में, चल रही पूछताछ

    August 23, 2026

    Jharkhand: पुलिस से झड़प के मामले में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में, 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज

    August 23, 2026

    Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का टैंकर पलटा, पेट्रोल और डीजल लूटने की मची होड़

    August 23, 2026

    BJP Meeting: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की हुई पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

    August 23, 2026

    Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा, हादसे में तीन लोग घायल, इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group