Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RANCHI NEWS: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग, JRUA ने DRM से की मुलाकात
Breaking News

RANCHI NEWS: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग, JRUA ने DRM से की मुलाकात

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान झारखंड आने-जाने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (JRUA) ने रेलवे से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने 10 सितंबर 2026 को उप सचिव रितिक राज के नेतृत्व में रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई रूट पर नो रूम

JRUA ने अपने ज्ञापन में बताया कि त्योहारों के दौरान रांची और हटिया आने वाली नियमित ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट और ‘नो रूम/रिग्रेट’ की स्थिति सामने आ रही है। एसोसिएशन का कहना है कि त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए मौजूदा ट्रेन सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद, जयपुर, तिरुवनंतपुरम और वास्को द गामा जैसे प्रमुख शहरों से रांची या हटिया के लिए सीधी ट्रेन सेवा की कमी का मुद्दा भी DRM के समक्ष रखा।

10-11 जिलों के यात्रियों की रांची पर निर्भरता

एसोसिएशन ने कहा कि लंबी दूरी की रेल यात्रा के लिए रांची और हटिया रेलवे स्टेशन केवल राजधानी के यात्रियों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि राज्य के करीब 10-11 जिलों के लोग भी इन स्टेशनों पर निर्भर हैं।

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

इनमें खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह जैसे जिले शामिल हैं। त्योहारों के दौरान इन क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं।

JRUA ने रखीं ये प्रमुख मांगें

एसोसिएशन ने रेलवे प्रशासन के सामने कई रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने और कुछ पुरानी स्पेशल ट्रेनों को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

  • बेंगलुरु–हटिया: येलहंका/बेंगलुरु से हटिया के लिए द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई है। प्रस्तावित सेवा के कुल 32 फेरे कराने का सुझाव है।
  • हैदराबाद/चारलापल्ली–हटिया/रांची: चारलापल्ली से काजीपेट, बल्हारशाह, गोंदिया, बिलासपुर और राउरकेला होकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग।
  • मुंबई LTT–हटिया: पूर्व में संचालित ट्रेन संख्या 08609/08610 हटिया–एलटीटी स्पेशल को पुनः बहाल करने की मांग।
  • पुणे–हटिया: हडपसर/पुणे से भुसावल, नागपुर और बिलासपुर होकर हटिया के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।
  • जयपुर/अजमेर–रांची: ट्रेन संख्या 09619/09620 अजमेर–जयपुर–रांची स्पेशल को फिर से शुरू करने की मांग।
  • अहमदाबाद–रांची/हटिया: साबरमती/वटवा/असरवा से रतलाम, उज्जैन, बीना, सिंगरौली और लोहरदगा मार्ग से सीधी स्पेशल ट्रेन की मांग।
  • तिरुवनंतपुरम–हटिया: तिरुवनंतपुरम से कोयंबटूर, पेरंबूर, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम होकर हटिया के लिए सीधी सेवा का प्रस्ताव।
  • गोवा/वास्को द गामा–हटिया: हुबली, गुंतकल और विजयवाड़ा होकर हटिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग।
  • मध्य प्रदेश एवं उत्तर भारत: डॉ. आंबेडकर नगर, इंदौर, उज्जैन और भोपाल से लोहरदगा होकर रांची तथा देहरादून से हरिद्वार, वाराणसी, गया, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर रांची के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।
  • अतिरिक्त कोच: ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची–बनारस एक्सप्रेस और 18635/18636 रांची–सासाराम एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग।

रेलवे बोर्ड तक प्रस्ताव भेजने का आग्रह

JRUA ने DRM से आग्रह किया कि इन मांगों को तत्काल दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल मुख्यालय और रेलवे बोर्ड को भेजा जाए, ताकि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिल सके।

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

एसोसिएशन का कहना है कि समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू होने से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान घर लौटने वाले झारखंडवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है। खासकर लंबी दूरी के रूट पर स्पेशल ट्रेनें और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026
Recent Post

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026

Jamshedpur: टेल्को में पार्किंग के दौरान हादसा, नाली में गिरी कार, सभी तीन लोग सुरक्षित

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group