Jamshedpur. टाटा स्टील में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में प्रोजेक्ट, इंजीनियरिंग, कोक प्लांट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े विभाग शामिल हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को नई भूमिका में काम करने का मौका मिला है।जारी आदेश के अनुसार, चीफ स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें चीफ पीएंडसी, ओएमक्यू, एफएएमडी बनाया गया है। वे चीफ प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन को रिपोर्ट करेंगे। उनके अधीन जोड़ा ओएमक्यू के हेड प्रोजेक्ट शशिकांत चौधरी और इलेक्ट्रिकल हेड हिमाद्री शेखर राय काम करेंगे। वहीं, वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर के आदेश से हेड डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सुधीर कुमार द्विवेदी को हेड इंजीनियरिंग लेआउट एंड डॉक्यूमेंट कंट्रोल बनाया गया है।

वे इसी स्तर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। टाटा स्टील मेरामंडली में नवीन फ्रांसिस बेदिया को कोक प्लांट का हेड बैटरी ऑपरेशन नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सीनियर एरिया मैनेजर बैटरी ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा जमशेदपुर में इनबाउंड लॉजिस्टिक्स के हेड अमरजीत सिंह को हेड आरएमएचएस ऑपरेशन बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ कंपनी के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।


