Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड में तपती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आकाश में आंशिक बादल छाएंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. 17 फरवरी से मौसम बदलेगा. 19 मार्च से राज्य में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 22 मार्च तक झारखंड में बारिश की संभावना है. 17 और 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 19 और 20 मार्च को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 21 और 22 मार्च को भी बारिश के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग…

Read More

Bhuvneshwar. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय यात्रा पर 21 मार्च को ओडिशा आएंगे और इस दौरान राज्य में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी. भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि शाह 21 मार्च की शाम झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और एमसीएल अतिथि गृह में रुकेंगे. उन्होंने बताया कि शाह 22 मार्च को झारसुगुड़ा के पीएचडी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले संबलपुर स्थित मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. भाजपा नेता के मुताबिक जनसभा…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति बहाल करने के हर प्रयास से सिर्फ दुश्मनी और विश्वासघात ही मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पड़ोसी मुल्क के शीर्ष नेताओं को सद्बुद्धि आए. अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में मोदी ने याद दिलाया कि उन्होंने 2014 में अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया था और उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि दोनों देश एक नई शुरुआत कर सकते हैं. प्रधानमंत्री…

Read More

Sasaram. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से किस्मत आजमाएंगी. रोहतास जिले में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची ज्योति ने चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, देखिए चुनाव तो कोई भी लड़ सकता है और पवन सिंह जी तो लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. मुझे बहुत खुशी है कि इस बार हम दोनों चुनाव लड़ने जा रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों पति-पत्नी एक ही…

Read More

Dhanbad. धनबाद-आईआईटी आईएसएम धनबाद के एमबीए प्रथम वर्ष के 10 विद्यार्थी 14 मार्च की रात सिक्किम में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए. घायलों में तीन को गंभीर चोटें आयी हैं. इन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज मंगन के एक स्थानीय अस्पताल में किया गया. यह सड़क हादसा उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के पेक्शेप क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की रात को हुआ. आईआईटी आईएसएम धनबाद के छह छात्र और चार छात्राएं एक वाहन से लाचुंग से गंगटोक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी रात करीब 9:30 बजे…

Read More

Ranchi. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को दो गुटों में को तलवारबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के बाद पुलिस ने तलवारबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के मुताबिक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए होटल और खटाल को बुलडोजर चलाकर रविवार को ध्वस्त किया. दो पक्षों में हुए…

Read More

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जयराम महतो पर चापड़ से जानलेवा हमला कर 2300 नकद और मोबाइल लूटने की वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च को मुस्लिम बस्ती के पास रेलवे लाइन के करीब जयराम महतो पर दो अपराधियों ने चापड़ से हमला किया था और उनके पास से 2300 नकद और मोबाइल लूट लिया था. इस घटना के…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक सेना के जवान की पिटाई और जेल भेजने के मामले में पूर्व सैनिकों में पुलिस प्रशासन सको चेतावनी दी है. 14 मार्च को सेना में कार्यरत हवलदार सूरज राय अपने चचेरे भाई विजय राय के साथ जुगसलाई थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने शिकायत न लेकर, सूरज राय की हाजत में बंद कर पिटाई कर दी. उनके सेना का जवान बताने के बाद भी उनके साथ रात भर मारपीट की गयी. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने बड़ी संख्या में जुगसलाई थाना पहुंचकर विरोध दर्ज कराया.…

Read More

-सृजन महिला विकास मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह 27वां वर्षगांठ समारोह का किया आयोजन चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के भारत भवन प्रांगण में रविवार को सृजन महिला विकास मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह अपना 27वां वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. अन्य अतिथियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि नरगिस ने सृजन महिला विकास…

Read More

चाईबासा. नक्सली गतिविधियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में 10 किलो का आईईडी बरामद किया गया. एसओपी के अनुसार नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से विस्फोटक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया: पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ0) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा दस्ता के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणपील है. इसके लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN…

Read More