Author: News Desk

Gumla. हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को सिमडेगा विस के पालकोट प्रखंड नहीं आये. इससे स्थानीय नेताओं व भाजपा प्रत्याशी ने सभा को संबोधित किया. इधर, गृहमंत्री के नहीं आने से हजारों भाजपा समर्थक मायूस नजर आये और वापस लौट गये. पालकोट प्रखंड स्थित काली मंदिर मैदान में भाजपा ने सिमडेगा विधानसभा व कोलेबिरा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था. सभा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करने वाले थे. परंतु दोपहर में अचानक सूचना मिली कि अमित शाह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण पालकोट नहीं…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारठ (देवघर) ओर गोड्डा में 13 नवंबर को होनेवाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है. दोनों जगहों के लिए 11 आइपीएस और 78 डीएसपी की तैनाती की गयी है. इसमें देवघर जिला के लिए छह आइपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा, अंजनी कुमार झा, मनीष टोप्पो, अजय कुमार सिन्हा, आनंद प्रकाश व विजय आशिष कुजूर और गोड्ड के लिए पांच आइपीएस एम अर्शी, मुकेश कुमार, सहदेव साव, ऋषभ कुमार झा व अमित रेणु को लगाया गया है. पुलिस मुख्यालय ने देवघर जिला में 35 डीएसपी और गोड्डा जिला में कार्यक्रम…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में नियुक्ति की मांग को लेकर टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज के नये बहाल कर्मचारियों ने सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के गेट का घेराव कर दिया. इन लोगों ने गेट को जाम कर दिया. वे लोग भी अब टाटा स्टील में नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. हालांकि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने स्पष्ट कहा है कि जो लोग आब्जर्व हो चुके हैं उसके लिए वे अलग से प्रबंधन से बात करेंगे पर इसकी गुंजाइस बहुत कम है. हां अभी उन्हें काम के दौरान कोई परेशानी है तो वे बताएं उसका समाधान तत्काल…

Read More

Potka. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा के समर्थन में रोड शो किया. सोमवार शाम 4:10 बजे मिथुन चक्रवर्ती बिलग्राम से हेलिकॉप्टर से पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पहुंचे. यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा और पोटका मंडल के अध्यक्ष, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा के समर्थक शामिल…

Read More

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा के प्रचार अभियान में कई रंग देखने को मिला. इस दौरान रोड शो, पदयात्रा, बैठकों और सभाओं के माध्यम से मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित किया गया. आजमगढ़ के पूर्व सांसद सह भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पूर्णिमा साहू के समर्थन में रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया, जबकि पूर्णिमा साहू ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की. दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो भुइयांडीह पार्क से शुरू…

Read More

Musabani. झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने अपना हेलीकॉप्टर रोके जाने का आरोप लगाया है. सोमवार को मुसाबनी के कुइलीसूता में सभा के बाद हेलीकॉप्टर की बैटरी डाउन होने से कल्पना को आधे घंटे तक रुकना पड़ा. इसके बाद क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन बताकर शाम चार बजे तक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका गया. इस कारण कल्पना सोरेन को करीब एक घंटा तक मुसाबनी में खड़ा रहना पड़ा. इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी. उन्होंने घाटशिला से ही वीडियो जारी कर कहा कि विपक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है. हमें अनुमति नहीं दी जा रही है…

Read More

Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे. यही देश को तोड़ने और बांटनेवाले लोग हैं. ये भेदभाव करनेवाले लोग हैं. ये देश के हितैषी नहीं हैं, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार नया प्रतिमान स्थापित करेगी. यहां प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है. जनता जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार…

Read More

Rajnagar.इस बार झारखंड की हेमंत सरकार को बाय-बाय करना है और एनडीए की सरकार बनानी है. झामुमो ने चंपाई सोरेन को जिस तरह सीएम के पद से हटाकर अपमानित करने का काम किया है उसका बदला लेने का समय आ गया है. उक्त बातें राजनगर हेलिकॉप्टर मैदान में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. मोहन चरण मांझी ने सोमवार को सरायकेला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि झारखंड में बंग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन को लूट रहे हैं. भाजपा की…

Read More

Adityapur. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें राज्य से बाहर निकालने के अलावा उनके द्वारा हड़पी गयी जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति गठित की जाएगी. इसके अलावा आदिवासी महिलाओं से शादी करने पर घुसपैठियों को जमीन का हस्तांतरण रोकने के लिए एक कानून लाया जाएगा. वे सोमवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर…

Read More

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव में भूमिज मुंडा समाज एकजुट होकर पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ है. उक्त बातें पूर्व विधायक मेनका सरदार ने सोमवार को हाता स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है. राज्य सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है. लोगों में परिवर्तन की चाहत है. उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा सीट पर बीते 50 वर्ष से भूमिज समुदाय के प्रतिनिधि विधायक बनें हैं. इनमें सनातन सरदार, मेनका सरदार, अमूल्यो सरदार व संजीव सरदार शामिल हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 3.11 लाख में 22 प्रतिशत हमारे समुदाय के…

Read More