Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलवार को बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पासपोर्ट, प्रतिबंधित हथियार, आठ लाख रुपये नकद और जेवरात जब्त किये गये हैं. साथ ही देर रात रोनी मंडल, संदीप चौधरी और पिंटू हलधर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वे बिचौलिए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है. सैक्स रैकेट चलाने के उद्देश्य से बांग्लादेशी युवतियों को रांची लाने के आरोप में बरियातू थाने में एक प्राथमिकी…
Author: News Desk
New Delhi. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर में बढ़ कर 6.21 प्रतिशत हो गयी, जो इससे पिछले महीने यानी सितंबर में 5.49 प्रतिशत थी. मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऐसा मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण हुआ है. इस तरह खुदरा मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर के ऊपर निकल गयी है. पिछले साल इसी महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआइ) आधारित मुद्रास्फीति 4.87 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि खाद्य वस्तुओं में मुद्रास्फीति अक्तूबर में बढ़ कर 10.87 प्रतिशत हो…
New Delhi. भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बड़ा एकीकरण पूरा करते हुए एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि पूर्ण सेवा एयरलाइन कंपनी विस्तारा का उसके साथ विलय पूरा हो गया है. विलय के बाद अस्तित्व में आयी यह इकाई प्रतिदिन 1,20,000 से अधिक यात्रियों को सेवाएं देगी और 90 से अधिक गंतव्यों को जोड़ते हुए सप्ताह में 5,600 से अधिक उड़ानों का परिचालन करेगी. विलय के साथ विस्तारित एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 प्रतिशत हो जायेगी. इस विलय के बाद एक पूर्ण-सेवा एयरलाइन अस्तित्व में आयी. इससे पहले एक अक्तूबर, 2024 को समूह की किफायती एयरलाइन-…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने टाटा पावर कंपनी में 2.02 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी लगभग 2,888 करोड़ रुपये में बेच दी है. एलआईसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. टाटा पावर में अब एलआईसी की हिस्सेदारी घटकर 3.88 प्रतिशत रह गई है. एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टीपीसीएल) में अपनी हिस्सेदारी 18,87,06,367 शेयरों से घटाकर 12,39,91,097 शेयर कर दी है. यह कंपनी की चुकता पूंजी के 5.90 प्रतिशत से घटकर 3.88 प्रतिशत रह गई है. ये शेयर 20 जून,…
Rajgir. भारत ने मंगलवार को यहां दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ में संगीता कुमारी (तीसरे मिनट) और दीपिका (20वें मिनट) के गोल की मदद से 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी लेकिन दक्षिण कोरिया ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए युरी ली (34वें मिनट) और कप्तान युनबी चियोन (38वें मिनट) के गोल से 2-2 से बराबरी हासिल की. पर मेजबान टीम के लिए दीपिका ने 57वें मिनट में गोल कर जीत सुनिश्चित की. भारत ने सोमवार को टूर्नामेंट के शुरूआती…
New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार जनवरी से देश में प्रवेश परीक्षाओं में विभिन्न सुधार लागू कर रही है. उन्होंने राज्य सरकारों से त्रुटि रहित प्रवेश परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की. प्रधान ने कहा कि राधाकृष्णन समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधारों का खाका तैयार करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है और उसकी अनुशंसाओं को लागू करने के लिए राज्यों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मैंने सभी राज्य…
New Delhi.सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्याज की कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है और अस्थायी आपूर्ति बाधाओं के बीच कीमतों को स्थिर करने के लिए खुदरा बाजार में बफर स्टॉक से अधिक मात्रा में प्याज उतारेगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज का खुदरा मूल्य 67 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि इसका अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 58 रुपये प्रति किलोग्राम है. एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘सरकार ने त्योहारी मौसम और मंडियों के बंद होने के कारण पिछले 2-3 दिनों में कुछ बाजारों में प्याज की आपूर्ति में अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए…
Jharia. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके.शाह ने यह भी घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी. उन्होंने राज्य के कोयला खनन क्षेत्र झरिया में भाजपा की एक रैली में कहा, ‘झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर कोयले की तस्करी रोकी जाएगी…व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नहीं है.…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पूर्वी सिंहभूम जिला में 13 नवम्बर (बुधवार) को मतदान होगा. यहां एलबीएसएम कॉलेज एवं कॉपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को मतदान दल रवाना किये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने मतदान दल को रवाना किया. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. विधानसभा चुनाव की प्रथम चरण की वोटिंग के लिए सुबह से ही चुनाव कर्मियों की भीड़ लगी थी. सभी चुनाव कर्मियों को इवीएम और वीवीपैट सहित आवश्यक सामग्री मुहैया करायी गयी. इसके बाद चुनाव कर्मियों…
Jamshedpur. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जमशेदपुर समेत झारखंड में भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों को पत्र लिखवाया गया. शैक्षणिक संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता हुआ. शहरों में लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के पोस्टर-बैनर लगाये गये हैं. प्रचार वाहन चल रहा है. कलाकारों ने पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया. इसके बावजूद निर्वाचन आयोग की नजर वैसी सीटों पर जहां मतदान प्रतिशत कम हुआ था. 2014 की तुलना में 27 ऐसे विधानसभा सीट हैं, जहां 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत घट…
