Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है. इसे लेकर शहर की कई कंपनियों में सवैतनिक अवकाश की घोषणा की गयी है. टाटा मोटर्स और कमिंस जमशेदपुर प्लांट में बुधवार को कामकाज नहीं होगा. टाटा स्टील, टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम तार कंपनी व जेम्को) में मतदान के लिए कर्मचारियों को चार घंटे का रिलीज मिलेगा. ताकि कर्मचारी अपना मतदान कर सके. टिमकेन में भी एक दिन का अवकाश दिया गया है. आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं में लगे वैसे कर्मचारी जो ए और जनरल शिफ्ट में आयेंगे. उन्हें दो घंटे का…

Read More

Jamshedpur.विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी ली गयी है. एक दिन पूर्व पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा बॉर्डर सील कर दिया गया है. घाटशिला अनुमंडल पुलिस-प्रशासन चौक चौबंद है. घाटशिला के केशरपुर, भोमराडीह में पिकेट बना है. सभी क्लस्टर और बूथों को दुरुस्त कर लिया गया है. अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं. बीहड़ और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. घाटशिला विधान क्षेत्र की सीमा उत्तर में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में ओडिशा सीमा से सटा है. मतदान के दिन बूथों पर जाने के लिए निजी वाहनों को मतदान केंद्र के…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम में 13 नवंबर को मतदान होना है. मतदाता वोटर कार्ड के अलावे 12 वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं. जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी किए गये कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय), फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, सांसद, विधायक पार्षद को जारी पहचान पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआइडी) शामिल हैं

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान 13 नवंबर को है. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला पुलिस-प्रशासन ने कर ली है. विधानसभा चुनाव में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला बल के अलावे पैरा मिलिट्री फोर्स ,होमगार्ड ,सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीएसएफ, जैप समेत अन्य बल को विशेष आदेश के साथ चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है. जिले के 1913 मतदान केंद्र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. इसके अलावे जिले की सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था का…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय प्रचार के दौरान क्षेत्र घूमकर यह समझ गए हैं कि पश्चिमी की जनता उन्हें नकार चुकी है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए अब वे धार्मिक उन्माद फैलाने पर उतारू हो चुके हैं. पिछले चुनाव में पानी पी पीकर भाजपा कार्यकर्ताओं को कोसने वाले सरयू राय अब उन्हीं के भरोसे नैया पार करना चाहते हैं. किंतु भाजपा के परिपक्व कार्यकर्त्ता अपना अपमान भूले नहीं हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी के मतदाता और कार्यकर्त्ता सरयू राय के चाल चरित्र भागोड़ापन और…

Read More

Jamshedpur. झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो की मां मंदाकिनी देवी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को कागलनगर स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि वे मंदाकिनी देवी के झारखंड आंदोलन में योगदान से भलीभांति परिचित हैं और उनके साहस एवं समर्थन के बल पर आंदोलन को एक नयी दिशा मिली थी. इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाईं श्यामनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में सोमवार की रात दरवाजा तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो गयी. अनिल ने सोमवार रात ही परिवार के साथ गांव गये हैं. चोरों ने अनिल कुमार गुप्ता के पड़ोसियों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि आस पास के लोग चोरी के दौरान घर से बाहर नहीं निकल सके. मंगलवार की सुबह आस पास के लोग जब जगे तो दरवाजा बाहर से बंद पाया. किसी तरह राहगीर के जरिये दरवाजा खोलवाया तब पता चला की अनिल कुमार…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के हुरलूंग सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने शव के पास से ही महिला का मोबाइल भी बरामद किया है. हत्या की आशंका जतायी जा रही है. संभवत: गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया होगा. शव मिलने की सूचना पर एमजीएम थाना के साथ बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. घटनास्थल एमजीएम थाना क्षेत्र में होने के कारण उक्त थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. पुलिस शव के पास मिले मोबाइल को खंगाल रही है. पुलिस…

Read More

Jamua. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़े समुदाय का विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा जाति, पंथ या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है. झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्रियों को शामिल किया. नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व मानचित्र पर एक सुनहरे स्थान के रूप में उभरने के बाद उनके तीसरे…

Read More

Ranchi. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का विश्वास जताते हुए मंगलवार को कहा कि हरियाणा के विपरीत झारखंड इकाई में कोई गुटबाजी नहीं है और चुनाव से पहले सभी निर्णय वरिष्ठ नेताओं के बीच आम सहमति से लिए गए. उन्होंने कहा कि हरियाणा की किसी अन्य राज्य से तुलना नहीं हो सकती. उन्होंने वहां चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई गई शिकायतों की ओर भी इशारा किया. कांग्रेस महासचिव ने यह भी दावा किया कि झारखंड की ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार के पक्ष में एक ‘‘सत्ता समर्थक…

Read More