Author: News Desk

New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अपने ‘‘अरबपति मित्रों’’ को जितना पैसा दिया है, उससे अधिक पैसा ‘इंडिया’ गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को देगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में इस गठबंधन ने महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का फैसला किया है. राहुल गांधी ने झारखंड में 13 नवंबर का होने जा रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यह बात दोहरायी है. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झारखंड के लिए उनके द्वारा किए गए वादों को लेकर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ‘मोदी की गारंटी’ वाले प्रचार अभियान की हवा निकल गयी थी और 13 व 20 नवंबर को झारखंड की जनता बची-खुची कसर भी पूरी कर देगी. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री द्वारा किए कुछ वादे गिनाये और उन परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति भी बतायी. रमेश ने कहा, ‘झारखंड से किए गए वादों को पूरा करने में नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के ट्रैक रिकॉर्ड पर एक नजर…

Read More

Bhubaneswar. झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा पुलिस ने उससे सटे अपने जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. ओडिशा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी-कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि झारखंड से सटे मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव वाले राज्य में अवांछित लोगों और सामग्रियों का प्रवेश रोकने के लिए जांच चौकियां स्थापित की गयी हैं और चौबीसों घंटे सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया है. कुमार ने कहा,…

Read More

Chaibasa . चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत तुइबीर स्थित चौक पर क्षमता से अधिक सवारियों से भरा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गये. इस हादसे से एक महिला यात्री गंभीर है. सभी यात्रियों का सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है. सभी घायलों को मुफ्फसिल थाना के पुलिस ने घटना स्थल से उठाकर उपचार करने के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना मंगलवार दिन के करीब डेढ़ बजे की है. घायल होनेवालों में मंझारी थाना क्षेत्र के बुटका लगड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय उर्मिला बिरूवा,…

Read More

Kiriburu. सारंडा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के दिशा निर्देशन के अनुसार गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 10 बजे गुवा थाना क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी.समुचित सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बहाल किया गया है.मंगलवार को पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने शहरी क्षेत्र व आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया.लोगों में भय को दूर करने…

Read More

पुरानापानी गांव के गिदियाबुरू-सिरकासाई टोली की घटना Chaibasa. टोंटो थाना अंतर्गत पुरानापानी गांव के गिदियाबुरू-सिरकासाई टोली में डायन बिसाही को लेकर मां-बेटी की घर में घुसकर तीर मारकर व पत्थर से कुच कर निर्मम हत्या कर दी गयी. वहीं, दूसरी बेटी उलीबुई सुंडी (15) पर भी आरोपी ने हसुआ से हमला किया, लेकिन वह मौका पाकर घर से भागकर अपनी जान बचायी. उसके दाहिने हथेली में चोट आयी है. मृतकों में विधवा गुरुवारी सुंडी (56) और उसकी बेटी श्रीमती सुंडी (13) शामिल हैं. घटना सोमवार रात्रि की है. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और शवों…

Read More

Kiriburu. सारंडा के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से उतारा गया. मनोहरपुर और जगन्नाथपुर विधानसभा के 26 बूथों के लिए 59 मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से उतारा गया. मनोहरपुर प्रखंड के दोनों विधानसभा क्षेत्र के 88 बूथों के लिए 279 मतदानकर्मियों को उनके बूथों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रखंड में हजारों की संख्या में सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आइटीबीपी, कोबरा, झारखंड जगुआर के अलावा जिला पुलिस के हजारों जवानों और अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैनात किया गया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस का अभियान भी जारी है. मनोहरपुर के डिग्री कॉलेज को कंट्रोल…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव में एक विक्षिप्त युवक ने सोमवार को महिला प्रिया देवी की तलवार से काटकर हत्या कर दी थी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि युवक करमू महतो चार दिनों से तलवार लेकर घूम रहा था. किसी तरह की अनहोनी घटना नहीं घटे इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस गांव पहुंची, पर बिना कार्रवाई किये निकल ली. चौथे दिन सोमवार को विक्षिप्त करमू महतो ने गांव की वृद्ध महिला की हत्या कर दी. पुलिस प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए जामिद…

Read More

Nala.झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के बागडेहरी फुटबॉल मैदान में झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो व पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के कोठिया में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. कल्पना सोरेन ने बंगला, संथाली व हिंदी में भाषण दी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछड़ों के आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ा कर 27 फीसदी पारित कर केंद्र को भेजा, लेकिन केंद्र ने पारित नहीं किया. जबकि भाजपा शासित राज्यों को पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिया है. ये भाजपा का दोहरा चरित्र है. वे नहीं चाहते है…

Read More

Jamshedpur. सोमवार की देर रात जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता निमाई अग्रवाल उर्फ गिच्चू को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. गिच्चू के पकड़े जाने की खबर सुनते ही सरयू के सैकड़ों समर्थक कदमा थाना पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे. बाद में जब सरयू राय ने वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की, तो गिच्चू को रिहा किया गया.जानकारी के अनुसार जब डीएसपी ने कुछ करने से इनकार कर दिया, तब सरयू राय ने जमशेदपुर के एसएसपी को फोन किया. उसका असर हुआ और डीएसपी ने उन्हें सूचित किया…

Read More