Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पूर्वी सिंहभूम जिला में 13 नवम्बर (बुधवार) को मतदान होगा. यहां एलबीएसएम कॉलेज एवं कॉपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार को मतदान दल रवाना किये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने मतदान दल को रवाना किया. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. विधानसभा चुनाव की प्रथम चरण की वोटिंग के लिए सुबह से ही चुनाव कर्मियों की भीड़ लगी थी. सभी चुनाव कर्मियों को इवीएम और वीवीपैट सहित आवश्यक सामग्री मुहैया करायी गयी. इसके बाद चुनाव कर्मियों…

Read More

Jamshedpur. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जमशेदपुर समेत झारखंड में भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों को पत्र लिखवाया गया. शैक्षणिक संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता हुआ. शहरों में लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के पोस्टर-बैनर लगाये गये हैं. प्रचार वाहन चल रहा है. कलाकारों ने पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया. इसके बावजूद निर्वाचन आयोग की नजर वैसी सीटों पर जहां मतदान प्रतिशत कम हुआ था. 2014 की तुलना में 27 ऐसे विधानसभा सीट हैं, जहां 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत घट…

Read More

New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ की योजनाओं में योगदान करने वाले नियोक्ताओं की संख्या 2023-24 में सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत बढ़कर 7.66 लाख हो गई. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ पर पहुंच गई. रविवार को जारी एक बयान के अनुसार श्रम सचिव और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति के चेयरपर्सन ने आठ नवंबर, 2024 को दिल्ली में ईपीएफओ मुख्यालय में कार्यकारी समिति की 109वीं बैठक की अध्यक्षता की. गौरतलब है कि 27…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड में मंगलवार को कई स्थानों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. संघीय जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय के अधिकारी दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं. ईडी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सितंबर में एक मामला दर्ज किया था। ऐसा आरोप है कि घुसपैठ और तस्करी…

Read More

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार पूरे जोरों पर रहा. रोड शो, पदयात्रा, बैठकों और सभाओं के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश की गयी. भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू भी सुबह से देर रात तक सभा, रोड शो व जनसंपर्क अभियान में व्यस्त रहीं. बिरसानगर में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा की सभा में गयी. आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ के रोड शो और सभा रही.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने प्रचार के अंतिम दिन कई इलाकों में पदयात्रा की. इस दौरान मानगो की सहारा सिटी, समता नगर, कुमरुम बस्ती, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, हिल व्यू कॉलोनी, गोकुल नगर इत्यादि क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उनका अभिवादन किया. सारे लोगों में काफी जोश देखा गया. लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इसके बाद बन्ना गुप्ता ने कदमा में पदयात्रा की, जिसमें भारी जनसमूह उमड़ पड़ा.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने बिष्टुपुर के साइबर थाना प्रभारी में शिकायत की. उन्होंने उनके संपादित फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने के संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उक्त पोस्ट को डिलीट और पोस्ट करने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए. शिकायत पत्र की प्रति झारखंड के डीजीपी, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक को भी भेजी गई है. पत्र को साइबर क्राइम थाना, बिष्टुपुर ने स्वीकार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सरयू राय ने अपनी शिकायती पत्र…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को उन पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं. राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर “अदाणी और अंबानी” के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया. खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं. खरगे…

Read More

Ranchi. राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक कुल 179.14 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किया गया है. साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन के लिए भी अब तक 54 मामले दर्ज किये गये हैं. सबसे अधिक 28 मामले गढ़वा जिला में दर्ज किये गये हैं. राज्य पुलिस ने सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की अवैध सामग्री व नकद जब्त किया है. वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, वन विभाग व आयकर विभाग ने भी लगभग 20 करोड़ रुपये जब्त किये हैं.

Read More

New Delhi. वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को बैंकों से कहा कि वे ऐसे जन धन खातों के लिए नए सिरे से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया अपनाएं, जिनका अद्यतन होना है. प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) 2014 में शुरू की गई थी. अगस्त, 2014 से दिसंबर, 2014 की अवधि के दौरान लगभग 10.5 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते खोले गए थे. इन खातों का अब 10 साल के बाद पुनः केवाईसी होना है. वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि नागराजू ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खाताधारकों के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के…

Read More