Author: News Desk

Jamshedpur.झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 29.31 प्रतिशत मतदान हुआ है. इधर, पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया है. वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होने पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के वर्मा माइंस स्थित मतदान केंद्र केरला पब्लिक स्कूल में आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गये. हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में मतदाताओं का उत्साह सुबह से देखने को मिला. कई बूथों पर स्थिति ये थी कि सुबह सात बजे के पहले मतदाताओं की कतार लग गई थी. बूथों पर पोलिंग पार्टी ने मॉक पॉल की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान शुरू कराया. अधिकतर जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच सुदूरवर्ती इलाकों में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. सुबह 11 बजे तक जमशेदपुर पूर्वी में 22.29%, पश्चिम में 23.30%, जुगसलाई- 30.89%, पोटका- 31.02%, बहरागोड़ा 33.97%, घाटशिला में 32.15%, सरायकेला में…

Read More

Ranchi. झारखंड में विधानसभा की 43 सीट के लिए हो रहे चुनाव में बुधवार को सुबह नौ बजे तक करीब 13.04 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतारों में लग गए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदान के लिए सुबह कई मतदान…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 13 नवंबर (बुधवार) की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. मतदान के लिए लंबी कतार लगी है. युवा, महिलाओं व बुजुर्गों का उत्साह सर चढ़कर बोल रहा है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान सिमडेगा में 15.09 फीसदी हुआ है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मनिका विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने मंतदान कर लिया है. वोट करने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की. दूरी व सुरक्षा की दृष्टि…

Read More

New Delhi.केंद्र सरकार बहुत जल्द ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है. सरकार ईपीएफओ अंशधारकों के न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है. इसकी मांग लंबे समय से हो रही है. पिछली बार सितंबर 2014 में वेतन सीमा को संशोधित किया गया था. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी को 15000 से बढ़ाकर 21000 करने की तैयारी कर रही है. मोदी सरकार ने हाल ही में वेतन सीमा 6500 से बढ़ाकर 15000 कर दिया था. नये प्रस्ताव पर कुछ कर्मचारियों ने आपत्ति दर्ज की है…

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके पूर्व साझेदारों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर एक मामले में नोटिस जारी किया. दिवाकर और दास ‘आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड’ के निदेशक हैं और उन्होंने धोनी के साथ उनके नाम से क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए समझौता किया था. धोनी ने उन दोनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पांच जनवरी को रांची में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 में उनके द्वारा इसका अधिकार रद्द किए जाने के बाद भी दोनों…

Read More

Ramgarh..झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी झारखंड में आदिवासियों के मुद्दों पर बात करती रही है, लेकिन उसने मणिपुर में जातीय हिंसा पर चुप्पी साध रखी है, जिससे वहां आदिवासियों का जीवन प्रभावित हुआ है. रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा सौहार्दपूर्वक रह रहे समुदायों को धर्म के नाम पर बांटना है. सोरेन ने दावा किया, “भाजपा झारखंड के आदिवासियों के बारे में खूब बातें कर रही है और उनका एकमात्र…

Read More

Ranchi. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने मंगलवार को मतदाताओं से राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की अपील की. रांची जिले के खिजरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्ष 2019 के चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं. उन्होंने दावा किया, ‘झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती…

Read More

Ranchi. कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 250 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित गणना कराने और एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया गया है. कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घोषणापत्र जारी किया. इसमें 1932 की खतियान आधारित अधिवास नीति और आदिवासियों की सरना धार्मिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सात वादों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. यह घोषणापत्र राज्य की कुल 81 सीट में से 43 सीट के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान से एक दिन पहले जारी किया…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान की 14 सीटों पर 210 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनके लिए बुधवार को वोट डाले जायेंगे. 23 नवंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी. पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा क्षेत्र के 1913 मतदान केंद्रों पर 18,78,707 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए जिले में 9,182 मतदान कर्मी लगाये जायेंगे. मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से इवीएम को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित स्ट्राॅन्ग रूम लायी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि 36 कलस्टर की इवीएम गुरुवार (14 नवंबर) को सुबह स्ट्राॅन्ग रूम लायी जायेगी. जहां प्रत्याशी- प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अलग-अलग विधानसभा के स्ट्राॅन्ग…

Read More