Author: News Desk

Bhuvaneshvar.चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा-2023 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यह चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक ओडिशा के तटीय क्षेत्र में दस्तक देगा. ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है और सात दिनों के बाद नयी तारीख अधिसूचित की जाएगी. ओपीएससी ने अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है. इस बीच, चक्रवात के मद्देनजर नंदनकानन चिड़ियाघर और यहां का राज्य वनस्पति उद्यान भी 24 और 25 अक्टूबर को आगंतुकों…

Read More

Saraikela.झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें सरायकेला को होल्ड पर रखा है. लेकिन सरायकेला से भाजपा से झामुमो में गये गणेश महाली को प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया. बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू के नेतृत्व में दर्जनों नेता और झामुमो समर्थकों ने कांड्रा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ही पार्टी आलाकमान को चुनौती दी है. पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में बाहरी प्रत्याशी स्वीकार्य नहीं होगा. यदि पार्टी को टिकट देना…

Read More

Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) वंशवाद की राजनीति पर विश्वास रखता है तभी उसने पार्टी नेता हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है. दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत के नाम शामिल हैं. असम के मुख्यमंत्री ने इसी सूची को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है. शर्मा झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हैं. उन्होंने उम्मीदवारों…

Read More

Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है. हजारीबाग एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित इचाक की पंचायत सचिव खुशबु लता को गिरफ्तार किया. सोनिया देवी ने एसीबी को आवेदन देकर शिकायत की थी. सोनिया ने बताया कि उन्हें अबुआ आवास मिला है. आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त इनके खाता में तीस हजार रूपये आया. इसके बाद पंचायत सचिव खुशबु लता इनके घर पर आयी और बोली कि आवास निर्माण के लिए जो तीस हजार खाता में…

Read More

Badajamda. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2024 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये चाईबासा जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय-अंतरजिला चेक पोस्ट, एसएसटी-एफएसटी चेकिंग पॉइंट पर 24 घंटे चेंकिग की जा रही है. इसी क्रम में चेकिंग के दौरान आज बुधवार को बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत बड़ाजामदा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर एसएसटी द्वारा एक चारपहिया वाहन में रखे बैग व डेस्क के अंदर से 1,48,500 रुपया नगद राशि बरामद किया गया. इस संदर्भ में बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत सनहा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरती जा रही है. चेकनाका पर वाहनों की जांच की जा रही है. चेकनाका लगाकर की जा रही विशेष निगरानी का पुलिस को लाभ भी मिल रहा है. बुधवार की सुबह चांडिल और जमशेदपुर की सीमा पर चांडिल थाना क्षेत्र के डोबो में लगाए गए चेकनाका पर जांच टीम को सफलता मिली है. टीम ने जमशेदपुर से रांची जा रहे एक कार से नकद दो लाख रुपये जब्त किये हैं. कार सवार ने जांच टीम को बताया कि रुपये निजी जरूरत के हैं और रांची…

Read More

Ranchi. टिकट न मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने बुधवार को अपनी लिट्टीपाड़ा सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चेतावनी दी. मरांडी ने कहा कि उनके पिता साइमन मरांडी झामुमो के संस्थापकों में से एक थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों तक काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि मुझे टिकट क्यों नहीं दिया गया. सोरेन के परिवार को तीन टिकट दिए गए हैं जबकि साइमन मरांडी के परिवार को एक भी टिकट नहीं दिया गया, जिसका…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर भाजपा के लिए बड़ी खबर है. अमरप्रीत सिंह काले की फिर से भाजपा में घर वापसी हो गई है. उनको भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर दिया गया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू के हस्ताक्षर से प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने का पत्र भी जारी कर दिया गया है. इस तरह भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए गए अमरप्रीत सिंह काले को पूरे सम्मान के साथ पार्टी ने वापस बुला लिया है. दरअसल, काले को भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव में कथित तौर पर पार्टी विरोधी काम करने के लिए 6 साल के…

Read More

Chaibasa: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें कहा है कि आज राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच में चुनावी जंग का बिगुल फुक चुका है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार और दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन की सरकार है. एक तरफ पूंजीपतियों की सरकार दूसरी तरफ आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, गुरुवा किसान और मजदूरों की सरकार है. आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार से गिराने के लिए 5 साल तक मेहनत करते रहे लेकिन गिर नहीं सके. जेल तक जाना पड़ा, लेकिन सरकार नहीं गिरी. लेकिन आज यह लोग फिर से प्रयास में है और इसके लिए…

Read More

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने से पूर्व समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो, सोशल मीडिया अथवा मीडिया के अन्य माध्यम तथ्यों को पूरी तरह से जांच कर लें. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिसियल वेबसाईट पर दिशा निर्देश उपलब्ध है . इसके साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिशा निर्देशों के अनुपालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया जाता है. सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए चुनाव आयोग ने…

Read More