Author: News Desk

धनबाद. तेलमच्चो स्थित धनबाद-बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बुधवार तड़के तीन बजे एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार (जेएच 10 बीवाई 9655) जो बोकारो से धनबाद में प्रवेश कर रही थी, उसकी जांच के दौरान 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद हुए. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि तेलमच्चो से बरामद राशि को लेकर अब तक एक करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी जिला प्रशासन ने बरामद की है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है. इसके लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम,…

Read More

Jamshedpur. फिल्म अभिनेता सलमान खान से फोन पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली. बुधवार को मानगो निवासी शेख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. शेख होसेन रंगदारी मामले में संलिप्त है. उसने सलमान खान से रंगदारी मांगने से पहले बाबा सिद्दीकी को भी फोन पर धमकी दी थी. पिछले तीन दिनों से मुंबई की पुलिस जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थी. उसके उस मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिससे उसने रंगदारी मांगी थी और मैसेज भेजा था. शेख हुसैन को पुलिस गुरुवार को…

Read More

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर राज्य चुनाव आयोग को अगवत कराया है. साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बुधवार को कहा कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. ये हैं राजद के स्टार प्रचारक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मो.अली अशरफ फातमी, तेजप्रताप यादव, डॉ.रामानंद यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कु यादव, प्रो.चंद्रशेखर, अर्जुन राय, रितु जायसवाल, आलोक कुमार मेहता, भूदेव…

Read More

रांची.  झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 के मतदान की तिथि के दिन कारबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित व्यक्ति को, जो लोकसभा या विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए हकदार है उनके लिए सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जायेगा1 कार्मिक विभाग ने बुधवार काे इस संबंध में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन कराने का निर्देश संबंधित प्राधिकारों को निर्देश दिया है. अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी भी व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती नहीं की जायेगी या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी. साथ ही ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यता…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट में झामुमो से निष्कासित विधायक लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता समाप्त किये जाने के स्पीकर न्यायाधिकरण के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई बुधवार काे हुई. मामले में हाई कोर्ट की खंडपीठ ने लोबिन हेम्ब्रम की सदस्यता समाप्त करने के स्पीकर न्यायाधिकरण के आदेश पर अंतरिम राहत नहीं दी. याचिकाकर्ता की ओर से हस्तक्षेप याचिका (आईए) दाखिल कर विधानसभा स्पीकर के आदेश पर रोक लगाने का आग्रह किया गया. खंडपीठ ने मामले की वृहत सुनवाई के लिए नवंबर माह निर्धारित की है. पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने इस मामले में स्पीकर कोर्ट में सुनवाई…

Read More

Jamshedpur. कांग्रेस नेता अजय कुमार ने बुधवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अपनी बहू पूर्णिमा दास के समर्थन चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से आग्रह किया कि ‘संविधान के उल्लंघन’ के मामले में वह उचित कदम उठाएं. कुमार खुद कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया.…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने एडीसी कार्यालय में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावकों की उपस्थिति में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उपायुक्त कार्यालय के बाहर अन्नी अमृता के प्रस्तावकों और समर्थकों ने अन्नी अमृता जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे जिन्होंने अपनी पत्रकार साथी का हौसला बढ़ाया. इस दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, आनंदबाला शर्मा, दस प्रस्तावक और कई समर्थक काफी संख्या में पत्रकार…

Read More

Jamshedpur. भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज शिवशंकर सिंह बागी होकर जमशेदपुर पूर्वी से चुनावी रण में उतर गये हैं. सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिवशंकर सिंह ने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया. शिवशंकर सिंह अपने आवास से निकले और पूरी भीड़ के साथ डीसी ऑफिस तक पहुंचे. पहली बार चुनाव लड़ रहे शिवशंकर सिंह भाजपा के ही नेता रहे है. ऐसे में शिवशंकर सिंह को…

Read More

Jamashedapur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ‘दाना’ शुक्रवार को तड़के ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच दस्तक देगा. तूफान का जमशेदपुर समेत झारखंड में भी व्यापक असर दिखेगा. बदल छाए हुए हैं. 24 और 25 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है. तूफान के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. उधर, भुवनेश्वर में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र…

Read More

Ranchi.जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है. इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है. बुधवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह लिस्ट जारी की. कई उम्मीदवार भी बदल दिए गए हैं. चतरा विधानसभा से अशोक भारती, तोरपा विधानसभा से विल्सन भेंगरा और कोलेबिरा सीट से पुनीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. जमशेदपुर पश्चिमी, तोरपा, चतरा और सिमडेगा विधानसभा सीट के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. जेएलकेएम ने कोलेबिरा विधानसभा से पुनीत कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी से तपन कुमार, बाघमारा से दीपक कुमार रवानी को…

Read More